29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

rain: झमाझम बरसात से उफना पानी, शहर हुआ तरबतर

शहर में सुबह 8.30 बजे तक 84 मिलीमीटर (सवा तीन इंच)बारिश बंद होने के बाद भी कई जगह पानी हिलारें मारता रहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 5 Jul 2019, 9:17 AM IST

rain in ajmer

rain in ajmer

अजमेर

घनघोर घटाएं शुक्रवार सुबह जमकर बरसी। डेढ़ घंटे चली ताबड़तोड़ बारिश ने पूरे शहर को तरतबतर कर दिया। अंदरूनी और बाहरी इलाकों, सडक़ों-चौराहों पर पर पानी उफन पड़ा। निचली बस्तियों में गलियों और घरों में पानी घुस गया। स्टेशन रोड, मदार गेट, कचहरी रोड और अन्य इलाकों में सडक़ों पर सिर्फ पानी ही पानी नजर आया। इससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा। शहर में सुबह 8.30 बजे तक 84 मिलीमीटर (सवा तीन इंच)बारिश बंद होने के बाद भी कई जगह पानी हिलारें मारता रहा।

तडक़े 4 बजे से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से घनघोर घटाओं ने झमाझम बरसना शुरू किया। वैशाली नगर, पंचशील, नसीराबाद रोड, ब्यावर रोड, नाका मदार, चंदवरदायी नगर, रामगंज, अजय नगर, तारागढ़, फायसागर और आसपास के इलाकों में तेज गर्जना के साथ तूफानी अंदाज में पानी बरसा।

सडक़ें पानी तरणताल
सावित्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मेयो लिंक रोड, राजा साईकिल, अलवर गेट, वैशाली नगर में एमपीएस स्कूल के सामने, शास्त्री नगर, पंचशील, केसरगंज, मदन गोपाल मार्ग, रामगंज और क्षेत्रों में पानी सडक़ों पर उफन पड़ा। सडक़ें नहरें और तरणताल बन गई। ऋषि घाटी, बाबूगढ़ से उफनते पानी ने गंज सर्किल अैार सुभाष उद्यान के सामने तालाब बना दिया। तारागढ़ से उफनते पानी से दरगाह बाजार-नला बाजार नहर में तब्दील हो गया। इससे दरगाह के भीतर भी पानी घुस गया। यही हाल सिविल लाइंस, टोडरमल मार्ग, मेडिकल कॉलेज, बजरंगगढ़ चौराहा, आनासागर लिंक रोड पर दिखा।