31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्कशॉप में भरा बारिश का पानी, करंट का खतरा

जेएलएनएच की स्थिति, नहीं चेते कार्मिक और अधिकारी, पानी निकासी के नहीं किए प्रयास
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 24 Oct 2019, 7:42 PM IST

rain-water-filled-in-workshop

वर्कशॉप में भरा बारिश का पानी, करंट का खतरा,वर्कशॉप में भरा बारिश का पानी, करंट का खतरा

अजमेर. जवाहर लाल नेहरू अस्पताल परिसर के पीछे स्थित वर्कशॉप में बीते करीब दो माह से बारिश का पानी भरा हुआ है। इसके चलते करंट का खतरा बना हुआ है। वहीं परिसर को भी नुकसान का अंदेशा है।

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में ड्रेनेज सिस्टम फेल होने एवं क्षतिग्रस्त नालियों के चलते पिछले करीब दो माह से पानी के भराव को कम करने का प्रयास मात्र दिखावा साबित हुआ है। वर्कशॉप में विद्युत उपकरण के साथ अन्य संसाधन के चलते कभी भी करंट प्रवाहित हो सकता है। अजमेर में तेज बारिश के चलते वर्कशॉप की ओर बहाव होने से पानी परिसर में भर गया। इसके बाद यहां से पानी निकालने की कोई व्यवस्था नहीं हुई। पानी भराव के 15 दिनों के बाद यहां छोटी मोटर लगाकर पानी निकासी का प्रयास किया गया। इसके बावजूद नालियों में लीकेज से पानी कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

कुर्सियां भी पानी में

वर्कशॉप में प्रभारी व कार्मिकों के बैठने की कुर्सियां भी पानी से घिरी हुई हैं। इसके चलते पानी में कार्मिक बैठ भी नहीं पा रहे हैं। इसके बावजूद कार्मिकों की ओर से भी पानी खाली करने को लेकर अस्पताल प्रशासन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया।