
पुष्कर घाटी में दुष्कर्म का आरोपी। फोटो पत्रिका
Rajasthan Crime News : अजमेर के पुष्कर में दृष्टिहीन पति के साथ भीख मांगकर गुजारा करने वाली विवाहिता के संग जबरदस्ती। विवाहिता को घर में सफाई करने के बहाने बुलाकर पुष्कर घाटी में दुष्कर्म किया गया। आरोपी बस्सी मोहल्ला पीसागन निवासी किशन सोनी (50 वर्ष) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वारदात के बाद 2 माह से फरार चल रहा था।
थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दृष्टिहीन पति के साथ भीख मांगकर गुजारा करने वाली विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि 16 सितम्बर को पुष्कर में एक चाय की दुकान के बाहर आरोपी ने 200-300 रुपए की मजदूरी पर कमरे की सफाई करने के लिए कहा।
थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि 16 सितबर की रात 8 बजे किशन सुनार ने फोन कर पुष्कर बस स्टैण्ड बुलाया। जहां आरोपी ने विवाहिता को कमरे की साफ-सफाई करना बताते हुए पति को बस स्टैण्ड पर ही छोड़कर मोटरसाइकिल पर घर के बजाय पुष्कर घाटी स्थित सुनसान जगह ले गया। वहां पर उसने विवाहिता से दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म कर विडियो व फोटो खींचकर घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने व विडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार विवाहिता का पीछा कर डराता-धमकाता रहा।
पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी किशन सोनी पुत्र जवरीलाल सोनी निवासी बस्सी मौहल्ला पीसांगन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया।
Updated on:
29 Nov 2025 09:42 am
Published on:
29 Nov 2025 09:42 am
