नहीं जुड़ सके ज्यादा मतदाता
2018 के चुनाव के बाद बीएलओ के सर्वेक्षण, मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण, नव मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम हुआ। इसके बावजूद पांच साल में अजमेर उत्तर में महज 3248 और दक्षिण में 7783 मतदाता जुड़े हैं। जोधपुर में सबसे कम 1566 मतदाता जुड़े हैं। इसके बाद अजमेर उत्तर राज्य में दूसरे स्थान पर है।