रमेश शर्मा
अजमेर। Rajasthan Assembly Election 2023: पुष्कर से मैं अरावली की गोद में बैठे अजमेर पहुंचा। अंग्रेजों के राज में कहा जाता था, जिसका अजमेर पर राज, वही भारत पर राज करता है। यह कथन शहर के सामरिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने के लिए काफी है। इसी वजह से अजमेर राजस्थान की राजधानी बनने की दौड़ में रहा, लेकिन पिछड़ गया।ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगार, जैन मंदिर, अढ़ाई दिन का झौपड़ा जैसी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से पर्यटकों को खींचने वाला यह शहर अनेक दुश्वारियों से दो-चार होता दिखता है। सिटी को स्मार्ट बनाने की जद्दोजहद में पैदा हुई समस्याएं अजमेरवासियों के सब्र का इम्तिहान लेती प्रतीत होती हैं।