4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान BJP अध्यक्ष सैनी बोले- ‘जब तक चुनाव में विजय हासिल नहीं होगी, नहीं जाऊंगा घर’

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
madan lal saini

किशनगढ़, अजमेर।

राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी को प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। उनके सामने पहला और एकमात्र लक्ष्य चुनाव में पार्टी को जिताकर सत्ता की कुर्सी पर बरकरार रखने का बना हुआ है। इस चुनौतीपूर्ण ज़िम्मेदारी का अंदाज़ा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सैनी ने ज़िम्मेदारी मिलते ही प्रदेश भर में सघन दौरे शुरू कर नेताओं और कार्यकर्ताओं की नब्ज़ टटोलना शुरू कर दिया है।

इस बीच सैनी ने अजमेर प्रवास के दौरान किशनगढ़ में सोमवार को आयोजित एक समारोह में कहा कि मैंने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया है कि जब तक चुनाव में विजय हासिल नहीं होगी मैं घर नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर छोड़ने की बात नहीं कह रहा हूं, लेकिन आप अपनी कॉलोनी या अपने क्षेत्र में जाकर प्रचार-प्रसार तो करो।

पार्टी में सभी अध्यक्ष
भाजपा के के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता अध्यक्ष है। फर्क सिर्फ इतना है हस्ताक्षर मेरे चलेंगे। पार्टी में कार्यकर्ताओं के बिना कुछ नहीं होता है। छोटे-छोटे पत्तों से पेड़ की शोभा बढ़ती है, वैसे ही कार्यकताओं से पार्टी की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आगामी विधानसभा चुनाव में 180 प्लस के टारगेट को पूरा करने के लिए सभी को जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा में 11.50 करोड सदस्य है। 5 करोड से अधिक लोगों से व्यक्तिगत संपर्क है और 5 लाख कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों में भाग ले चुके हैं। सभी जुट जाएं तो देश और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार को बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके लिए जरूरत है कि कार्यकर्ता सिर्फ एक घंटे पहले उठे और एक घंटे देरी से सोए।

चुनाव की लड़ाई को छोटा मानकर नहीं बल्कि बड़ा मानकर चलना चाहिए। भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में अच्छा काम किया है। इस कार्य को जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए। भाजपा के किसी मंत्री या किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।

उप राष्ट्रपति भैरूसिंह को भी किया याद
प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने अपने सम्बोधन के दौरान उप राष्ट्रपति भैरूसिंह शेखावत को याद किया। उन्होंने कहा कि भैरूसिंह शेखावत, ललित किशोर चतुर्वेदी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण की वजह से इस मुकाम तक पहंचेे हैं।


21 किलो की माला पहनाई
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं की ओर प्रदेशाध्यक्ष सैनी का 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। क्षेत्रीय माली (सैनी) समाज ने किया स्वागत नगर के सब्जी मंडी के मुयद्वार पर क्षेत्रीय माली (सैनी) समाज की ओर से नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया गया। प्रदेश माली (सैनी) महासभा के महामंत्री किशनलाल गहलोत, रलावता सरपंच मूलचंद, छह गांव अध्यक्ष मकराना ओम सांखला, कन्हैयालाल दगदी, बंशीलाल मालाकार, मंगलचन्द इन्दौरा आदि ने स्वागत किया।


कार्यक्रम में यह रहे मंचस्थ
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सैनी के साथ विधायक भागीरथ चौधरी, देहात जिलाध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, नगर परिषद सभापति सीताराम साहू, मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश टांक सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे।