30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

rajasthan-election 2018: केकड़ी, मसूदा पर शनि की छाया, कुंडली में ग्रह दशा नहीं ठीक

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 8 Nov 2018, 6:15 PM IST

bjp changes TICKET

bjp changes TICKET

अजमेर.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले की विधानसभा सीटों पर कुछ चेहरे बदलने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी एवं संगठन की ओर से टिकट बदलने को लेकर केकड़ी एवं मसूदा पर टेढ़ी नजर है तो किशनगढ़, पुष्कर एवं ब्यावर में फिफ्टी-फिफ्टी की स्थिति बनी है। हालांकि पार्टी इसे टिकट काटने नहीं बल्कि अन्य जगह व विकल्प के रूप में समायोजन का नाम दिया जा रहा है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अनुसार कुछ वर्तमान विधायकों के टिकट काटने के संकेत दिए थे। पार्टी सूत्रों की मानें तो मसूदा विधायक सुशील कंवर पलाड़ा एवं केकड़ी से विधायक शत्रुघ्न गौतम पर टेढ़ी नजर है। इन्हें अन्य विधानसभा क्षेत्र में या संगठन के नजरिए से समायोजन का भी प्रयास किया जा सकता है।

वहीं किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत एवं ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत पर फिफ्टी-फिफ्टी की स्थिति है। इनका टिकट कट भी सकता है और नहीं भी। फिलहाल इनके विकल्प के रूप में दमदार दावेदारी को लेकर मंथन जारी है।

नसीराबाद से रामस्वरूप लाम्बा पर विचार

नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पूर्व सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री दिवंगत सांवर लाल जाट के पुत्र एवं लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी रामस्वरूप लाम्बा का नाम भी तय माना जा रहा है। वहीं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से वासुदेव देवनानी एवं अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल का नाम तय बताया जा रहा है।

टिकट कटने को अब समायोजन का नाम

पार्टी की ओर से टिकट काटने को अब समायोजन का रूप दिया जा रहा है। पार्टी आलाकमान का मानना है कि वर्तमान विधायकों जब पहली बार टिकट मिला तो किसी का टिकट काटकर ही दिया गया था। पार्टी कुछ विधायकों को समायोजन के तौर पर कुछ अन्य विधानसभा क्षेत्रों में तो कुछ को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है। यही नहीं उसी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।