31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

rajasthan election 2018: पहले चैक पोस्ट पर होगा रजिस्ट्रेशन, इसके बाद ही आगे बढ़ पाएंगे मतदान दल

www.patrika.com/rajasthan-election
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 28 Nov 2018, 9:28 AM IST

election team registration

election team registration

अजमेर.

विधानसभा चुनाव के लिए 6 दिसम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय माखुपुरा अजमेर से विधानसभा क्षेत्र किशनगढ (98), पुष्कर (99) अजमेर उत्तर (100) व अजमेर दक्षिण (101) नसीराबाद (102) ब्यावर (103) मसूदा (104) तथा केकड़ी (105) के मतदान दल अपनी चुनाव सम्बन्धी सामग्री व आवंटित वाहन लेकर निर्धारित समय पर रवाना होंगे।

प्रत्येक मतदान दल प्रस्थान करते समय सर्वप्रथम रवानगी स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय माखुपुरा निकासी द्वार के पास स्थापित प्रथम चैक पोस्ट पर रवानगी की सूचना रजिस्टर में दर्ज कराकर निर्धारित ड्यूटी स्थल के लिए रवानगी करेंगे।

मार्गदर्शक यथास्थान पर उपलब्ध

प्रभारी अधिकारी रूट चार्ट एवं चैक पोस्ट ने बताया कि अजमेर नगर से बाहर जाने वाले दलों को अलग से उपलब्ध कराए गए रूट चार्ट में अंकित समस्त चैक पोस्टों पर भी अपने पहुंचने का समय व रवानगी समय दर्ज कराना होगा। मतदान दलों को मार्गदर्शक यथास्थान पर उपलब्ध होंगे।

वापसी प्रस्थान का अंकन

अजमेर उत्तर व अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों के लिए मार्गदर्शक राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय माखुपुरा पर उपलब्ध होंगे। 7 दिसम्बर को मतदान के बाद लौटते समय मार्ग में पडऩे वाली समस्त चैक पोस्टों पर भी वापसी प्रस्थान का अंकन कराना होगा। वापसी में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय माखुपुरा की चैक पोस्ट नहीं होगी।