सवाल-चुनाव में मोदी-गहलोत की परस्पर जनहित की योजना भी मुद्दा हैं, इसे कैसे देखते हैं?
डॉ. शर्मा-गहलोत सरकार की ओपीएस, स्वास्थ्य बीमा, फ्री-बिजली, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, चिरंजीवी सहित कई कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचा है।
गौतम-मोदी सरकार की डिजिटल पेमेंट, बैंक खाते, उज्जवला सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं को सब जानते हैं। कांग्रेस की योजनाएं गिने-चुने लोग जानते हैं।