नए कोर्स खोलने में पीछे
प्रदेश में सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में करीब 50 हजार सीट हैं। नए जॉब ओरिएन्टेड और कौशल विकास कोर्स के मामले में राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज पीछे हैं। अन्य प्रदेशों में फिशरीज टेक्नोलॉजी, प्रोस्थेटिक्स एन्ड ऑर्थेटिक्स, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, मेटेलर्जिकल इंजीनियरिंग, सैंडविच मेकेनिक्स,नैनो टेक्नोलॉजी, सोलर एनर्जी, एन्वायरमेंट इन्फॉरमेटिक्स, कॉमर्शियल प्रेक्टिस, कम्प्यूटर एप्लीकेशन एन्ड बिजनेस मैनेजमेंट, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग टूल एन्ड डाई और अन्य कोर्स हैं। राजस्थान में बरसों से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, कम्प्यूटर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग जैसे कोर्स ही संचालित हैं।