28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE 10TH Result: इंतजार खत्म, बोर्ड ने घोषित किया दसवीं का रिजल्ट

डोटासरा ने कंप्यूटर पर बटन दबाकर दसवीं का परिणाम जारी किया। इसमें प्रवेशिका का परिणाम भी है।

less than 1 minute read
Google source verification
rbse 10th result

rajasthan board 10th result

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को दसवीं का नतीजा घोषित कर दिया। अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय मे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कंप्यूटर पर बटन दबाकर परिणाम जारी किया।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और बोर्ड के उच्चाधिकारी शाम 4 बजे राजीव गांधी सभागार स्थित हॉल में पहुंचे। यहां डोटासरा ने कंप्यूटर पर बटन दबाकर दसवीं का परिणाम जारी किया। इसमें प्रवेशिका का परिणाम भी जारी है। नतीजा घोषित होने के साथ विद्यार्थी परिणाम जानने के लिए व्यस्त हो गए। विद्यार्थी पत्रिका की वेबसाइट http://results.patrika.com और www.rajasthanpatrika.com

पर भी परिणाम जान सकते हैं। इस दौरान सचिव मेघना चौधरी, गोपनीय निदेशक जी. के. माथुर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पिछले साल था ये नतीजा
पिछले साल बोर्ड ने 12 जून को दसवीं का परिणाम जारी किया था। पिछले साल दसवीं का कुल परिणाम 79.86 प्रतिशत रहा था। लड़कियों का परिणाम 79.95 प्रतिशत था, जबकि लडक़ों का परिणाम 79.79 प्रतिशत रहा था। पिले साल 3 लाख 6 हजार 732 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 3 लाख 92 हजार 863 द्वितीय और 1 लाख 44 हजार 920 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे।