
rbse exam feedback
अजमेर.
राजीव गांधी सेवा केंद्र में बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत ने बैठक की। उन्होंने बोर्ड चेयरमेन प्रो. डी. पी. जारोली, सचिव मेघना चौधरी और अन्य से बातचीत की।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं बकाया हैं। यह परीक्षाएं बीती 20 मार्च के बाद स्थगित की गई थीं। सीबीएसई ने हाल में दिल्ली रीजन को छोडक़र देश के अन्य स्थानों पर दसवीं की परीक्षाएं नहीं कराने का फैसला किया है। बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं यथावत रखी गई हैं। लिहाजा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। शुक्रवार को सीएम गहलोत ने अजमेर में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर बोर्ड अधिकारियों से चर्चा की।
कलक्टर पहुंचे पुष्कर, देखे ये खास इंतजाम
जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा शुक्रवार को पुष्कर पहुंचे। उन्होंने शेल्टर होम एवं गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उपखंड अधिकारी देविक देविका तोमर एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा सर्वप्रथम वैष्णव धर्मशाला में चल रहे शेल्टर होम गए। यहां रह रहे करीब 90 साधु संतों एवं खानाबदोश से उन्होंने बातचीत की। कलक्टर ने व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।
इसके बाद वे तिलोरा रोड स्थित लीला श्याम एक्सपोर्ट फैक्ट्री का निरीक्षण करने गए। यहां काम कर रहे श्रमिकों से डिस्टेंस मेंटेन करने सेनेटाइजर की व्यवस्था एवं अन्य लॉक की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने फैक्ट्री मालिक खत्री को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कलेक्टर शर्मा ने बताया कि राज्य से बाहर जाने वाले श्रमिकों के बारे में राज्य सरकार के निर्देशों के बाद ही कोई निर्णय हो पाएगा
Published on:
08 May 2020 05:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
