28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RBSE12th RESULT: पिछली बार बेटियां रही थी अव्वल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सीनियर सेकंडरी विज्ञान और वाणिज्य के पिछले साल के परिणाम में बेटियां अव्वल रही थी

less than 1 minute read
Google source verification
RBSE12th RESULT : Last time daughters were topper

अजमेर .राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार शाम 6.15 बजे सीनियर सेकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम घोषित कर दिया। सुबह से विद्यार्थियों को नतीजों का इंतजार था। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने वेबसाइट पर नतीजा जारी किया। परिणाम जारी होने के बाद ही स्टूडेंट्स की धड़कने तेज हो गई। अच्छे प्रतिशत से पास होने वाले विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद ही बच्चों ने जमकर जश्न बनाया । देखें तस्वीरें

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सीनियर सेकंडरी विज्ञान और वाणिज्य के पिछले साल के परिणाम में बेटियां अव्वल रही थी। लडक़े उनके नतीजे से काफी पीछे रहे थे।


पिछले साल वाणिज्य और विज्ञान का परिणाम 23 मई को घोषित किया गया था। विज्ञान का कुल परिणाम 86.60 प्रतिशत और वाणिज्य का 91.09 प्रतिशत रहा था। विज्ञान वर्ग में 1 लाख 48 हजार 529 प्रथम श्रेणी, 57 हजार 627 द्वितीय और 350 तृतीय श्रेणी में पास हुआ थे। 10 हजार 622 के सप्लीमेंट्री आई थी।

इसी तरह वाणिज्य वर्ग में 20 हजार 490 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 15 हजार 874 द्वितीय, 1 हजार 923 तृतीय श्रेणी और 75 सिर्फ उत्तीर्ण रहे थे। 1 हजार 949 के सप्लीमेंट्री आई थी। नियमित विद्यार्थियों का रिजल्ट 91.93 प्रतिशत और स्वयंपाठी का 28.26 प्रतिशत रहा था।

इस बार सात दिन पहले रिजल्ट
पिछले साल के मुकाबले इस बार बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य का रिजल्ट सात दिन पहले घोषित किया जा रहा है। हालांकि इस बार सीबीएसई के मुकाबले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नतीजे निकालने में पीछे रह गया है। सीबीएसई ने बारहवीं कक्षा का परिणाम 2 मई और दसवीं का 6 मई को घोषित किया था।

फैक्ट फाइल...2018

विज्ञान वर्ग में विद्यार्थी- 242516
छात्र-1 लाख 72 हजार

छात्राएं-70 हजार 592
उत्तीर्ण छात्र-80.08 प्रतिशत

उत्तीर्ण छात्राएं-90.33 प्रतिशत

वाणिज्य वर्ग में विद्यार्थी:42116
छात्र-27 हजार 720

छात्राएं-14 हजार 396
उत्तीर्ण छात्राएं-94.66 प्रतिशत

उत्तीर्ण छात्र-89.23 प्रतिशत