30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानें क्या हुआ शहर में खास, फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की मुख्य खबरे…………………………

ajmerजानें क्या हुआ शहर में खास, फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की मुख्य खबरे.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 20 Jun 2018, 1:09 PM IST

read ajmer related news in one package

जानें क्या हुआ शहर में खास, फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की मुख्य खबरे.

देवनानी ने दरगाह दीवान को सौंपा भाजपा का साहित्य

अजमेर. भाजपा के महासम्पर्क अभियान के तहत शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी मंगलवार को ख्वाजा साहब की दरगाह के दीवान जैनुअल आबेदीन से उनकी हवेली पर जाकर मिले। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए चलाई गई योजनाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही भाजपा की ओर से चलाई गई योजनाओं से संबंधित सामग्री भी दरगाह दीवान को भेंट की। अभियान के तहत देवनानी सीआरपीएफ के डीआईजी एस.एस.शेखावत से भी मिले।

दरगाह दीवान से मुलाकात के बाद देवनानी ने कहा कि सूफिज्म को लेकर दरगाह दीवान की धारणाएं व विचार प्रसंशनीय है। उन्होंने गो-हत्या, कश्मीर जैसे मुद्दे पर जो बेबाक बयान दिए हैं वह समसामयिक हैं। देवनानी ने बताया कि दीवान के साथ अल्पसंख्यकों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे पर चर्चा की गई। उज्जवला योजना, भामाशाह योजना सहित अन्य विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं में अधिक से अधिक लाभान्वित किए जाने पर भी चर्चा की गई।

Film Shooting: ऋतिक रोशन ने अजमेर में बेचे पापड़, कर रहे आईआईटी स्टूडेंट्स तैयार

केसरिया पट्टी बांध कल नर्सेज करेंगे योगाभ्यास

अजमेर. आयुष नर्सेज को मेडिकल नर्सेज के समान वेतनमान व भत्ते देने की पांच वर्ष पुरानी मांग की ओर सरकार का ध्यानाकर्षण करवाने के लिए अखिल राजस्थान राज्य आयुष नर्सेज महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर प्रदेश के आयुष नर्सेज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी बाजू पर केसरिया पट्टी बांध कर योग्याभ्यास करेंगे। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष छीतर मल सैनी ने बताया कि वर्ष 1998 से लेकर जुलाई 2013 तक पांचवें एवं छठे वेतनमान को राज्य में लागू करते समय सरकार ने समान काम, समान योग्यता, समान ट्रेंनिंग, समान भर्ती के तरीके के आधार पर आयुष नर्सेज को एलोपैथिक नर्सेज के बराबर वेतनमान व भत्ते दिए जा रहे थे। लेकिन विगत सरकार की ओर से भटनागर कमेटी की गलत सिफ ारिशों को आधार बनाकर मेडिकल के नर्सेज को 4200 एवं आयुष नर्सेज को 3600 रुपए की पे-ग्रेड प्रदान कर आयुष नर्सेज के वेतनमानों में विसंगति पैदा कर दी थी।

बस एक बार अजमेर में है इनका इंतजार, टेलेन्ट की नहीं है कोई कमी

शिक्षक भर्ती: 744 में से 184 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

अजमेर. जिला परिषद एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से सामान्य शिक्षक एवं विशेष शिक्षकों की संशोधित सूची जारी होने के बाद अजमेर जिला आवंटन होने वाले अभ्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य मंगलवार को पूर्ण हो गया। दोनों दिन कुल 744 में से 184 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) श्यामलाल सांगावत ने बताया कि सामान्य शिक्षक एवं विशेष शिक्षकों की संशोधित सूची जारी होने के बाद जिन अभ्यर्थियों को अजमेर जिला आवंटित हुआ है उनके दस्तावेज सत्यापन का कार्य सोमवार एवं मंगलवार को किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों दिन कुल 744 शिक्षकों में से 184 अनुपस्थित रहे। मंगलवार को 78 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सत्यापन के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण गर्ग सहित प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, कार्मिक मौजूद रहे।

पीएम मोदी करते दुनिया भर में ये दावे, उनकी पार्टी ही कर रही ये हाल

देवनगर सरपंच की वित्तीय व प्रशासनिक शक्तियां बहाल , ढाई साल बाद दुबारा संभाला पदभार

पुष्कर . निकटवर्ती देवनगर ग्राम पंचायत के सरपंच बीरमलाल की ढाई साल बाद प्रशासनिक एवं वित्तीय शक्तियां बहाल कर दी गई है। पीसांगन पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। आदेशों की अनुपालना में मंगलवार को सरपंच बीरम लाल ने विधिवत रूप से सरपंच पद का चार्ज ले लिया है।

सरकार की ओर से 20 नवम्बर 2015 को देवनगर पंचायत के सरपंच बीरम लाल की वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियां आहरित कर ली थी। इसके बाद से उपसरपंच महेन्द्र सिह राजावत इस पद का कार्य संचालन कर रहे थे। अधिकार छीनने के बाद मामला कोर्ट में भी विचाराधीन हुआ था। वहीं बीरमलाल ने छीने गए अधिकारों की बहाली के लिए राजनैतिक स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए थे और अन्तत: वे सफल भी हो गए। मंगलवार को एडवोकेट कुलदीप पाराशर, ग्राम विकास अधिकारी मोहन सिंह राजावत, किसान मोर्चा अध्यक्ष सज्जन सैन सहित अन्य की उपस्थिति में सरपंच पद का पदभार संभाला।