29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की 20 खास खबरे

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की 20 खास खबरे
6 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 29 Jun 2018, 6:15 PM IST

read ajmer related news in one package

फटाफट अंदाज में पढ़ें अजमेर की 20 खास खबरे

1) विद्यार्थी सहायता केंद्र का उद्घाटन

नसीराबाद. गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय में एनएसयूआई के जिला महासचिव के नेतृत्व में विद्यार्थी सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया।एनएसयूआई के महासचिव ने बताया कि महाविद्यालय में नवागन्तुक छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए और विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर परामर्श उपलब्ध कराने के लिए विद्यार्थी सहायता केंद्र की स्थापना की गई है। सहायता केंद्र पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहकर नवागन्तुक छात्र-छात्राओं की सहायता करेंगे।

2) अन्नपूर्णा दूध योजना का उद्घाटन 2 को

नसीराबाद. राजकीय व्यापारिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 जुलाई को राज्य सरकार की अन्नपूर्णा दूध योजना का उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए एसडीएमसी सदस्यों की बैठक में योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रधानाचार्य ऊषा कच्छावा एवं एसडीएमसी सदस्य व स्टाफ द्वारा सुझाव दिए गए। इस योजना की अभिभावकों को जानकारी देने के लिए विद्यालय स्तर पर पेम्पलेट्स वितरण व रैली का आयोजन किया गया।

3) शांतिभंग में एक गिरफ्तार

नसीराबाद. सिटी थाना पुलिस ने गुरुवार को लोधा मौहल्ला क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा कर रहे एक युवक को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना पुलिस के अनुसार लोधा मौहल्ला निवासी संजय पथरिया मौहल्ले में लड़ाई-झगड़ा कर रहा था और समझाने के बाद भी नहीं मान रहा था। इस पर उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

4) अग्रवाल अध्यक्ष, नाहर सचिव नियुक्त

अजमेर. लायंस क्लब अजमेर आस्था के लायनेस्टीक वर्ष 2018-19 की कार्यकारिणी गठित हुई। लोकेश अग्रवाल अध्यक्ष, घेवरचंद नाहर सचिव, सुरेंद्र मेहता कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए। पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र कोठारी, महेंद्र जैन ने कार्यकारिणी में पदमचंद जैन उपाध्यक्ष प्रथम, संदीप गोयल उपाध्यक्ष द्वितीय, संजय जैन कावडिय़ा को उपाध्यक्ष तृतीय बनाया गया। इसी तरह मुकेश चौधरी सह सचिव, विनय लोढा शिव प्रसाद सोनी सह कोषाध्यक्ष और मनीष गुरनानी को टेल ट्विस्ट नियुक्त किया गया है। दो वर्ष के निदेशक अनिल छाजेड़, मनीष अरोड़ा, हेमंत शर्मा, मुकेश कर्णावट, एक वर्ष के निदेशक विष्णुप्रकाश पारीक, निलेश अग्रवाल, प्रकाश कांठेड़, विनीता अग्रवाल, राकेश पालीवाल बनाए गए। सुनीत वर्मा, प्रियंका विजयवर्गीय, प्रियंका गोयल, यशोदा पारीक, सुभाष घोषाल, हेमंत गट्टी क्लब कॉर्डिनेटर, डॉ. महेंद्र कोठीर, महेंद्र जैन मेम्बर कमेटी चेयरमेन, अतुल पाटनी जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किए गए।

5) बी.एड विद्यार्थियों के लिए रोज लगेगी योग कक्षाएं

अजमेर. आज की युवा पीढ़ी को योग, आसन, सूर्यनमस्कार, प्राणायाम और ध्यान के नियमित अभ्यास की आवश्यकता है। यह बात राजस्थान साहित्य अकादमी के सदस्य उमेश कुमार चौरसिया ने क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में दस दिवसीय योग एवं प्राणायाम सत्र के समापन समारोह में कही। नगर प्रमुख रविंद्र जैन ने बताया कि क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन प्रात: 6 से 7 तक एक घंटा योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके लिए विवेकानंद केंद्र के दो योग शिक्षकों को दायित्व सौंपा गया है। समारोह में प्रो. एस वी शर्मा , डॉ. राणा प्रताप, डॉ. वेद प्रकाश आर्य, डॉ.के सी मीणा, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. स्वतंत्र शर्मा, सह नगर प्रमुख अखिल शर्मा, योग प्रमुख अंकुर प्रजापति, रीना सोनी, लक्ष्मी चंद मीणा, श्रीपाल खोजा और अन्य मौजूद थे।

6) भेड़ निष्क्रमण के संबंध में बैठक आयोजित

अजमेर. संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना की अध्यक्षता में भेड़ निष्क्रमण के संबंध में संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में मीना ने कहा कि भेड़ निष्क्रमण के दौरान पशुपालकों एवं भेड़ों की सुरक्षा आवश्यक है। इस दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद होनी चाहिए। भेड़ पालकों के परंपरागत रास्तों पर से अतिक्रमण एवं बाधाओं का निराकरण कर सीधे रास्ते के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।

लाठियां लेकर अचानक टूट पड़े थे उस पर, सपने में भी नहीं सोचा था ये अंजाम

7) झूठी शिकायतें करने का आरोप

अजमेर. हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य विकास समिति के सामुदायिक भवन को लेकर खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही। समिति अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कतिपय लोग सामुदायिक भवन पर कब्जा करने की नीयत से झूठी शिकायतें कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अदालत में भी प्रार्थना पत्र दायर किया है। प्रकरण को इस प्रकार सार्वजनिक करने पर अदालत की अवमानना की श्रेणी में आता है। शर्मा ने बयान में आरोप लगाया है कि सामुदायिक भवन की आय विकास समिति के संचालन के दौरान सर्वाधिक थी साथ ही इसका रखरखाव भी बेहतर था। लेकिन मौजूदा समय में इसकी आय भी घटी है व रखरखाव के अभाव में इसकी हालत खस्ता होती जा रही है।

8) पेयजल समस्या को लेकर धरना जारी

अजमेर. हरिभाऊ उपाध्याय नगर मुख्य विकास समिति के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप नगर योजना क्षेत्र में पेयजल समस्या के निराकरण की मांग की है। समिति अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा ने अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि क्षेत्रवासी तीन दिन से धरने पर बैठे हैं। इसके बावजूद प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध नहीं हुआ तो इनके समर्थन में आंदोलन किया जाएगा।

9) 11 ड्रॉपआउट को दिलाया प्रवेश

अजमेर. प्रवेशोत्सव के तहत हलचल बाल विकास संस्थान अजयसर की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काजीपुरा में कालबेलिया की ढाणी के 11 बच्चों का प्रवेश दिलाया गया। मस्तान चीता के अनुसार संस्था ढाणी के बच्चों को स्कूल से जोडऩे के लिए प्रयास कर रही है।

10) कार्यकारणी गठित
अजमेर. श्री नामदेव रोहिला विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें मानसिंह वर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। झम्मनसिंह पानीसप को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल सचिव, रामगोपाल झांकल कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार लखमरा सहायक कोषाध्यक्ष हितेश कुमार अंकेक्षक, लोकेश लखमरा संगठन मंत्री, नवीन झांकल प्रचार मंत्री बनाए गए। इसके अलावा किशनसिंह, किशोर कुमार, राजेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, गोपाल कृष्ण, मनोज घींघवाल, प्रदीप पानीसप, तरुण कुमार बूला व दिनेश लखमरा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

11) विद्यार्थी सम्मान 1 को

अजमेर. सांई बाबा मन्दिर ट्रस्ट एवं स्वामी ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में 1 जुलाई सुबह 11 बजे स्वामी कॉम्प्लेक्स प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। संयोजक कंवलप्रकाश किशनानी ने बताया कि सीबीएसई व राजस्थान बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जायेगा। विद्यार्थी अंकतालिका की फोटो प्रति व सादे कागज पर अपना नाम, पता, स्कूल का नाम और मोबाइल फोन संबंधी जानकारियां लिखकर स्वामी कॉम्पलेक्स में जमा करा सकते हैं।

पत्नी को किसी और के साथ इस हालत में देखते ही पति का खौला खून और कर दिया ऐसा खौफनाक काम

12) गुरु के माध्यम से परमात्मा से मिलन

अजमेर. मुनि पुंगव सुधासागर ने कहा है कि गुरू की महिमा प्रभु से भी बढ़कर है इसलिए ही तो प्रभु से पहले गुरू को नमस्कार करने का कहा गया है। जिनको गुरू का पादमूल मिला है उसके जीवन मेंं धूल नहीं फूल है। गुरू के बिना कोई भी कल्याण नही कर सकता। गुरू के माध्यम से प्रभु भी प्राप्त हो जाते है।

13) रक्तदान शिविर 1 को
अजमेर. रोटरी क्लब, अजमेर मिडटाउन की ओर से 1 जुलाई को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। शिविर सुबह 9 से 11 बजे तक लगाया जाएगा।

14) आमरण अनशन की चेतावनी

अजमेर. द्वितीय श्रेणी वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 के ऑनलाइन फार्म भरने वाले अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी हुई है। अभ्यर्थियों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग को फार्म भरने की तिथि नहीं बढ़ाने पर शुक्रवार से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। अभ्यर्थी भूपेंद्र, जयराम, सुमित गुर्जर, रामावतार, विष्णु टेपण, विजय सहित कई अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों राजस्थान लोक सेवा आयोग की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि ई-मित्र के माध्यम से फीस जमा कराई थी। यह फीस बिना कारण उन्हें बैंक खाते में लौटा दी गई। आयोग के आवेदन तिथि नहीं बढ़ाने पर अभ्यर्थी अनशन पर बैठेंगे।

15) स्काउट व गाइड के सीओ की बैठक आयोजित

अजमेर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड अजमेर मण्डल के चारों जिलों भीलवाड़ा, नागौर, टोंक व अजमेर के सी.ओ. की मासिक बैठक मुख्यालय तोपदड़ा में डिवीजनल चीफ कमिशनर महेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विक्रमसिंह ने कहा कि जिले में समस्त सी.ओ. जुलाई व अगस्त में अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आयोजन रखें। प्रशिक्षण आयुक्त उर्मिला मेहरा ने आभार व्यक्त किया।

अगर आपका भी नहीं बना अब तक आधार कार्ड तो परेशान होने की नहीं है जरूरत अब आप के पास के बैंक में भी हो जाएगा आपका काम

16) एक माह से बह रहा पानी

अजमेर. माकड़वाली रोड स्थित बलदेव नगर के बाहर गली संख्या दो में पानी की लाइन से तेज धार के साथ फ व्चारा छूट रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि करीब एक माह से यहां सप्लाई के वक्त सैकड़ों लीटर पानी बह जाता है। संबंधित अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

17) रिषित को गोल्ड मेडल

अजमेर. तृतीय इंडो नेपाल स्पोट्र्स फेस्टिवल स्पोट्र्स एंड नेशनल रोल बोल लीग चैम्पियशिप में मयूर स्कूल के रिषित जैन ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। रिषित को रोलर स्केटिंग में भी कांस्य पदक मिला। चैम्पियनशिप 22 व 23 जून को नेपाल में आयोजित हुई थी।

18) रिया को कांस्य पदक

अजमेर. मयूर सीनियर सैकंडरी विद्यालय की कक्षा 4 की छात्रा रिया जैन ने भूटान में आयोजित इंटर नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। चतुर्थ इंटर नेशनल कराटे चैम्पियनशिप 9 व 10 जून को भूटान में आयोजित हुई थी।

19) 7 हजार 719 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018
अजमेर. राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018 के अन्तर्गत गुरूवार को विभिन्न शिविरों में कुल 7 हजार 719 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

20) गुरु हरगोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर 1 को होंगे कई आयोजन

अजमेर. सिखों के छठे गुरु हरगोविन्द का प्रकाशोत्सव 1 जुलाई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

गुरुद्वारों में सजेगा कीर्तन दरबार : सरदार नरेन्द्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि अलवर गेट गुरुद्वारे पर रविवार सुबह 8 से दोपहर साढ़े 12 बजे कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इस अवसर गुरुवचन सिंह शबद गाकर संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर वर्ताया जाएगा। धोलाभाटा स्थित गुरुद्वारे पर भी रविवार को कई आयोजन होगा। सरदार त्रिलोचन सिंह ने बताया कि गुरु हरगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इस अवसर तरनजीत सिंह छाबड़ा और अजीत सिंह जयपुर वाले शबद गाकर संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद गुरु का लंगर बांटा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग