REET Answer Key 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से गत 23 व 24 जुलाई आयोजित Reet 2022 के बाद अब अभ्यर्थियों का इसकी उत्तर कुंजी आने का इंतजार है। बोर्ड प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है। माना जा रहा है अभी विशेषज्ञों की राय के बाद उत्तर कुंजी को अंतिम रूप दिया जाएगा। जानकारों की मानें तो अभी रीट की उत्तर कुंजी जाने में एक सप्ताह का और समय लग सकता है। रीट में दोनों लेवल की परीक्षाओं में 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी बैठे थे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड की पूरक परीक्षा 4 से 6 अगस्त तक ली जाएगी। इसके बाद उम्मीद की जा रही है रीट की उत्तर कुंजी जारी कर दी जाए। फिलहाल बोर्ड की ओर से इस संबंध में उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि तय नहीं की गई है लेकिन पूरक परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी होने की संभावना है।