31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ZILA PARISHAD : स्थापना समिति की बैठक में बांटी राहत

जिला परिषद : अनुकम्पा नियुक्ति में किया चयन, पदोन्नति सहित वेतनवृद्धि रोकने के मामलों में दी ढील
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 17 Dec 2019, 10:13 PM IST

ZILA PARISHAD : स्थापना समिति की बैठक में बांटी राहत

ZILA PARISHAD : स्थापना समिति की बैठक में बांटी राहत

अजमेर.

जिला परिषद की स्थापना समिति की बैठक मंगलवार को राहतभरी रही। इसमें कई लम्बित प्रकरण का निस्तारण कर पीडि़त परिवारों को राहत दी गई।

इसमें मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई और कर्मचारियों की पदोन्नति सहित अन्य मामलों पर चर्चा हुई। बैठक में जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने लम्बित प्रकरणों के जल्द निस्तारण और नए आवेदन आने पर पुरानों को प्राथमिकता में बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।

READ MORE : पांच साल का कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख दूंगी

बैठक में ग्राम विकास अधिकारी के लिए एक ही आवेदन होने से अनुकम्पा नियुक्ति में आबिद हुसैन का चयन किया गया। कनिष्ठ लिपिक में अंकित मीणा का चयन कर अन्य दोनों आवेदन में आक्षेप होने से दो पद रिक्त रहे।

सहायक कर्मचारी के लिए 11 आवेदन होने एवं पद रिक्त नहीं होने से पंचायती राज विभाग जयपुर को लिखा गया। वरिष्ठ लिपिक में आक्षेप होने से पदोन्नति रोकी गई तथा नीतू जनागल के प्रकरण में निर्णय किया गया कि आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने पर विचार किया जाएगा।

READ MORE : राजस्थान के इस शहर में 7 अरब की चार गटक जाते हैं लोग

तृतीय श्रेणी शिक्षक प्रमोद चैधरी राउप्रावि चांदमा के परीवीक्षाकाल वर्ष 2015 में पूर्ण होने पर नियमित वेतन शृंखला एवं स्थायीकरण लाभ नहीं दिए जाने पर जिला प्रमुख ने जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रा. शिक्षा को तत्काल आदेश जारी कर भुगतान के निर्देश दिए।

पूर्व सीएमएचओ अजमेर गजेन्द्र सिंह सिसोदिया के 17 सीसी नोटिस आरोप प्रकरण को आगामी बैठक में विचार के लिए रखा गया। मसूदा पंचायत समिति में हैंडपंप मिस्त्री सद्दीक मोहम्मद की 20 साल की सेवा समाप्ति के प्रकरण में विकास अधिकारी को पुन: रिपोर्ट मांगने के लिए निर्देशित किया गया।

केकड़ी पंचायत समिति ग्रामसेवक अर्जुन सिंह को दिए गए तीन वेतनवृद्धि रोके जाने में शिथिलता प्रदान कर एक वेतनवृद्धि करने का निर्णय किया गया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड़, कलक्टर प्रतिनिधि मुरारीलाल वर्मा, डीओ प्रथम अरुण शर्मा, संस्थापन शाखा लिपिक राजेश आचार्य आदि मौजूद थे।