
सुनवाई: डेढ़ माह बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज, सुबह तीन बजे पड़ोसी चलाता है टीवी,सुनवाई: डेढ़ माह बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज, सुबह तीन बजे पड़ोसी चलाता है टीवी,सुनवाई: डेढ़ माह बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज, सुबह तीन बजे पड़ोसी चलाता है टीवी
अजमेर. मेडिकल कॉलेज चौराहे स्थित थड़ी पर चाय पी रहे ऑटो रिक्शा चालक के ऑटो रिक्शा से स्कूटी सवार दो युवक दिन दहाड़े बैट्री चुराकर ले गए। पीडि़त द्वारा उस समय सदर कोतवाली थाने में शिकायत देरे पर थाना पुलिस ने उसे टरकाते हुए जेेएलएन अस्पताल पुलिस चौकी भेज दिया। पुलिस चौकी स्टाफ ने भी शिकायत लेकर उसे चलता कर दिया।
भूडोल गुढ़ा निवासी प्रधानसिंह पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा की ओर से प्रदेश में शुरू की गई पुलिस थाने में सुनवाई कार्यक्रम में पीडि़त सदर कोतवाली थाने पहुंचा। प्रधान ने थानाप्रभारी सुधीर उपाध्याय को अपनी व्यथा सुनाई। उपाध्याय ने शिकायत के संबंध में थाना स्टाफ से जानकारी ली तो रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं होना पता चला। आखिर थानाप्रभारी उपाध्याय ने प्रधान सिंह की शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
दिन दहाड़े निकाल ले गए बैट्री
प्रधान ने बताया कि 3 अक्टूबर दोपहर साढ़े 3 से 4 बजे के बीच वह मेडिकल कॉलेज चौराहे पर थड़ी पर चाय पी रहा था। उसके ऑटो के पास एक युवक खडा थे। उसने उस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बात स्कूटी पर आए दो युवक व संदिग्ध युवक उसके ऑटो रिक्शा से बैट्री निकाल भाग निकले।
सुबह 3 बजे टीवी चलाने की शिकायत
सुनवाई कार्यक्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने दोपहर 12 बजे फरियाद लेकर आए पुलिस के जवानों के साथ आमजन की सुनवाई की। क्लॉक टावर थाना क्षेत्र से आई महिला ने एसपी को बताया कि पड़ोस में रहने वाला शख्स सुबह 3 बजे तेज आवाज में टीवी चालू कर देता है। इससे ना केवल उसके बल्कि पड़ोस में रहने वाले अन्य परिवार परेशान होते हैं। पीडि़ता ने बताया कि उसने मामले में पुलिस कन्ट्रोल रूम को भी शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। एसपी ने क्लॉक टावर थाना पुलिस को पीडि़ता की त्वरित सुनवाई कर राहत दिलाने के आदेश दिए।
थाना स्तर पर निपटेंगे मामले
एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि आमजन सीधे एसपी, एएसपी, वृत्ताधिकारी को अपनी व्यथा, परिवाद और शिकायत लेकर आते हैं। सुनवाई की नई व्यवस्था में लॉ एण्ड ऑर्डर, विशेष परिस्थिति को छोड़ थानाधिकारी निर्धारित समय में थाने पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान लोगों को थानाधिकारी से मिलने, अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। व्यवस्था से बहुत से मामले थाना स्तर पर निस्तारित हो जाएंगे।
Updated on:
17 Nov 2022, 1:44 AM IST
Published on:
17 Nov 2022, 1:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.