scriptहर्षोउल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण | Republic Day celebrated with gaiety, Agriculture Minister Lalchand Kat | Patrika News
अजमेर

हर्षोउल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण

मार्च पास्ट की ली सलामी

अजमेरJan 26, 2022 / 02:03 pm

bhupendra singh

ajmer

ajmer

अजमेर. गणतंत्र दिवस समारोह 2022 पटेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ बुधवार को पटेल मैदान में मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन कैलाश चंद्र शर्मा ने किया।
अंतिम छोर के व्यक्तिको लाभ पहुंचाने के लिए कर रहे कार्य: कटारिया
अवसर पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए कार्य कर रही है। जन सूचना पोर्टल पर अभाव अभियोगों के समयबद्ध निस्तारण से शासन प्रशासन के प्रति आमजन की विश्वसनीयता बढ़ी है। विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से अंतिम छोर पर स्थित व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। जन घोषणापत्र में 3 वर्ष पूर्व किए प्रदेशवासियों से लगभग 70 प्रतिशत से अधिक वादों को पूरा किया गया है। कोई भूखा ना सोए इस विचार के प्रति कृतसंकल्प हमारी सरकार के कार्य को राजस्थान मॉडल के रूप में देश में सराहना मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कर्ज माफी के साहसिक फैसले से प्रदेश के लगभग २१ लाख किसानों को लाभ मिला है।
पुलिस एवं होमगार्ड की प्लाटून ने की परेड
समारोह में परेड कमांडर आजाद कलाम के नेतृत्व में परेड की गई। सीआरपीएफ प्लाटून का नेतृत्व प्लाटून कमांडर हरीराम मीना, राजस्थान पुलिस पुरूष प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, राजस्थान पुलिस महिला प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक समजिदा बानो, होमगार्ड पुरूष प्लाटून का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर धर्मी चन्द एवं एनसीसी का नेतृत्व मनीष कुमार ने किया। राजस्थान पुलिस के बैंड ने अशोक कुमार थापा के निर्देशन में देशभक्ति पूर्ण धुनें प्रस्तुत की।
हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह में शिक्षा विभाग के द्वारा पारंपरिक लोक रचनाओं पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। उनकी प्रस्तुति धरती धोरां री एवं पिणहारी को भरपूर सरहाना मिली। कोरोना ने रोकणो है गीत के माध्यम से कोरोना जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके प्रभारी डॉ. शारदा देवडा, संयोजक बीनू मेहरा एवं ससंयोजक गीता थी।
शिक्षकों ने किया सूर्य नमस्कार का मंत्रों के साथ प्रदर्शन
शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया गया। इसके अंतर्गत शारीरिक शिक्षकों द्वारा जसवंत सिंह के नेतृत्व में मंत्रोचारण के साथ सूर्य नमस्कार के समस्त पदों का अभ्यास किया। इसके माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य का संदेश दिया गया।
समारोह में पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, वासुदेव देवनानी एवंअनिता भदेल, पूर्व विधायक डॉ. श्री गोपाल बाहेती, संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक रूपेन्द्र सिहं, जिला कलक्टर अंश दीप, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त गजेन्द्र सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन एवं भूपेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अधिकारी अन्य उपस्थित थे।
पुलिस विभाग की झांकी ने दिया जागरूकता का संदेश
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। आवाज दो अभियान जागरूकता रथ से डरो नहीं-आवाज दो का संदेश दिया गया। इसमें कटपुतली के माध्यम से उत्पीडन एवं हिंसा से बचने के लिए स्पीक अप मोबाईल एप का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इंदिरा रसोई संचालकों को सम्मानित
अजमेर संभाग स्तर पर बेहतरीन कार्य करने वाले इंदिरा रसोई संचालकों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। कुचामन सिटी में बस स्टैंड के पास स्थित रसोई के संचालक लॉयन्स क्लब फोर्ट के रूचित को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रूपए तथा नागौर के दिल्ली दरवाजा स्थित स्थित रसोई के संचालक चेतना महिला शहरी राजविका सर्वांगिण विकास के रणजीत को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 11 हजार रूपए की नगद राशि प्रदान की गई। बिजयनगर रोडवेज स्थित स्थित रसोई के संचालक कल्पना भटनागर एक्य शिक्षण संस्था की कल्पना दलेला, माखुपुरा अजमेर सामुदायिक भवन स्थित स्थित रसोई के संचालक शिवा कान्ट्रेक्टर के शंकर शर्मा एवं निवाई बस स्टैंड स्थित स्थित रसोई के संचालक लोक सेवा एवं मानव सेवा संस्था के रामकरण गुंजल को तृतीय पुरस्कार के रूप में 5-5 हजार रूपए दिए गए। अजमेर जिला स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाली रसोई से जुड़े शिवा कान्ट्रेक्टर को 11 हजार रूपए की नगद राशि दी गई।
इन्हें किया गया सम्मानित
उपखंड अधिकारी तारामति वैष्णव,डॉ. अनिल सामरिया, डॉ. गरिमा बाफना,डॉ. संत कुमार , डॉ. धर्मेन्द्र सिंह भाटी,डॉ. कृष्ण गोपोल सिंह शेखावत,डॉ. राकेश कुमावत, डॉ.माया कौशिक, एडीए एक्सईएन राजेन्द्र कुड़ी,आकाश कर्नावट, कर्ण सिंह, लक्ष्मण कटाना, भागचंद मंडरावलिया, मोहित गुप्ता, सूरज चौधरी, कर्ण सिंह जोधा, अजय कुमार वैष्णव, मोहन सिंह, सुनील कुमार शर्मा, विकास कुमावत, अनिल कुमार,अनुश्री गुर्जर, रणजीत सिंह चौधरी, विनोद रतनू, कोमल परिहार, राकेश यादव, अरूण कुमार पाराशर, गुलाम मोहम्मद, अशोक कुमार, सुमित कुमार, रविन्द्र दोसाया, रामरमतन ,सुनीता माहेश्वरी, हेमन्त सिंह हरनावा, राकेश पालीवाल को सम्मानित किया गया।

Home / Ajmer / हर्षोउल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो