29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेजीडेंट चिकित्सक ने हॉस्टल में मचाया हंगामा

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के यूजी बॉयज हॉस्टल में रविवार रात रेजीडेंट डॉक्टर ने बाहरी व्यक्ति के साथ मिलकर हंगामा मचाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 15 Oct 2019, 3:00 AM IST

रेजीडेंट चिकित्सक ने हॉस्टल में मचाया हंगामा

रेजीडेंट चिकित्सक ने हॉस्टल में मचाया हंगामा

अजमेर.
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के यूजी बॉयज हॉस्टल में रविवार रात रेजीडेंट डॉक्टर ने बाहरी व्यक्ति के साथ मिलकर हंगामा मचाया। देर रात तक चले हंगामे पर कार्यवाहक प्रिंसिपल व वार्डन पहुंच गए। कथित तौर पर रेजीडेंट बाहरी मित्र के साथ नशे की हालत में था।

जानकारी के अनुसार रविवार रात सर्जरी विभाग के रेजीडेंट चिकित्सक अपने अस्पताल से बाहरी मित्र को लेकर यूजी बॉयज हॉस्टल पहुंच गया। यहां रेजीडेंट नशे की हालत में यूजी छात्र से 90 डिग्री नमस्कार की जिद्द पड़ गए। यूजी छात्रों के विरोध पर माहौल बिगडऩे से पहले ही कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. यू.एस. परिहार, वार्डन डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. आर.के. माथुर व अन्य पहुंचे। काफी समझाइश के बाद रेजीडेंट चिकित्सक हॉस्टल से निकला। खास बात यह है कि रेजीडेंट के साथ नॉन मेडिकोज व्यक्ति की मौजूदगी को लेकर काफी रोष व्याप्त हो गया।

पहले नशे में मारी टक्कर

रेजीडेंट चिकित्सक पूर्व में भी नशे की हालत में एसयूवी कार से आईसोलेशन वार्ड के बाहर खड़े ठेले को टक्कर मार दी थी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठेले के अलावा वार्ड की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी।