30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वासुदेव देवनानी पर लगा मतदाताओं को वोट के लिए उपहार देने का आरोप , रिटर्निंग अधिकारी ने दिया नोटिस

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
Google source verification
vasudev devnani in ajmer

vasudev devnani in ajmer


अजमेर. उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी पर कांग्रेस ने उपहार बाटकर मतदाताओ का प्रलोभित करने की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। कांग्रेस प्रत्याशी मंहेन्द्र सिंह रलावता के निर्वाचन अभिकर्ता विवेक पाराशर, प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी द्वारा मतदाताओं को उपहार के रूप में थैलों में खाद्य सामग्री में आटा, दाल, चावल, शक्कर इत्यादि डाल कर बांटे जाने व मतदाताओं को लालच व प्रलोभन देकर वोट खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अशोक योगी ने देवनानी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।