30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
road accident : जा रहे थे मेला देखने नहीं था पता कि यूं जाना पड़ेगा अस्पताल
Play video

road accident : जा रहे थे मेला देखने नहीं था पता कि यूं जाना पड़ेगा अस्पताल

मेवाड़िया व केसरपुरा के मध्य टेंपो व बाइक की हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक चालक व टेंपो सवार बालिका घायल हो गई। जिन्हें उपचार हेतु पीसांगन अस्पताल लाया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 4 Sep 2019, 12:59 PM IST

पीसांगन. थाना क्षेत्र के मेवाड़िया व केसरपुरा के मध्य टेंपो व बाइक की हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक चालक व टेंपो सवार बालिका घायल हो गई। जिन्हें उपचार हेतु पीसांगन अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को अजमेर रेफर कर दिया। वहीं मामले की सूचना पर एएसआई किशन सिंह रावत व तेजमल मीणा अस्पताल पहुंचे जिन्होंने भी मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार नागौर जिले के डोडियाना गांव निवासी 32 वर्षीय महेंद्र गुर्जर बाइक पर सवार होकर डोडियाना से देवमाली भगवान देवनारायण के दर्शनों के लिए जा रहा था। इसी दौरान मेवाड़िया व केसरपुरा के मध्य पानी की टंकी के पास पीसांगन से थोरिया मेले में जा रहे टेंपो से बाइक की टक्कर हो गई और बाइक टेंपो में फंस गई। हादसे में बाइक चालक महेंद्र गुर्जर जहां गंभीर रूप से घायल हो गया। वही अपनी मां मैनादेवी के साथ टेंपो में सवार होकर मेले में जा रही 3 वर्षीय बालिका आरती गंवारिया हादसे में घायल हो गई।