29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर मेले में रोडवेज ने कमाए 6.43 लाख

- 10 दिन में हुई कमाई, दस हजार किमी से अधिक दौड़ी बसें राजस्व घाटे से जूझ रहे राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के लिए हाल ही में संपन्न हुआ पुष्कर मेला संजीवनी साबित हुआ है। पिछले कई माह से आर्थिक संकट के चलते कर्मचारियों का वेतन नहीं निकाल पा रहे रोडवेज को पुष्कर मेले से थोड़ी राहत मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 15 Nov 2022, 1:15 AM IST

rajasthan_roadways_bus.jpg

अजमेर. राजस्व घाटे से जूझ रहे राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के लिए हाल ही में संपन्न हुआ पुष्कर मेला संजीवनी साबित हुआ है। पिछले कई माह से आर्थिक संकट के चलते कर्मचारियों का वेतन नहीं निकाल पा रहे रोडवेज को पुष्कर मेले से थोड़ी राहत मिली। पुष्कर मेले के दौरान अजमेर डिपो को एक नवम्बर से 10 नवम्बर के बीच कुल 6 लाख 43 हजार 663 रुपए की विशुद्ध आय हुई।

अजमेर डिपो के मुख्य प्रबंधक जावेद अली हाशमी ने बताया कि मेले के दौरान रोडवेज को यात्रीभार मिला। इस दौरान रोडवेज के 552 फेरे हुए। प्रथम चरण की आय 4.87 लाख से अधिक आय हुई। जबकि अतिरिक्त बसों के संचालन से एक लाख 56 हजार 386 रुपए की आय हुई। अब रोडवेज वन सेवा परीक्षा के दौरान हुए यात्री भार का आंकलन करने में जुटा है।आंकड़ों में आय

552 - कुल फेरे10,142 -किलोमीटर संचालन

4 लाख 87 हजार 277 रुपए - आय1 लाख 56 हजार 386 रुपए अतिरिक्त बसों के संचालन से आय

6 लाख 43 हजार 663 रुपए - कुल आय

63.47 रुपए प्रति व्यक्ति प्रति किमी आय

.दिनभर तीखी धूप, सुबह-शाम मौसम में बढ़ी ठंडक
धीरे-धीरे बढ़ रही सर्दी की रंगत

अजमेर. मार्गशीर्ष माह में धीरे-धीरे सर्दी की रंगत बढ़ रही है। सोमवार को मौसम का ऐसा ही हाल रहा। सुबह बादलों की छिटपुट टुकडि़यां नजर आई। दिनभर चमकदार धूप निकली। हवा में घुली ठंड ने लोगों को सर्द अहसास कराया।मौसम में सुबह से ठंडक घुली रही। लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखे। सुबह 7.40 बजे धूप निकलने के बाद भी ठंडक बनी रही। मौसम में हल्की धुंध सी छाई रही। पूरे दिन धूप में तीखापन महसूस हुआ। शाम ढलने के साथ सर्दी ने फिर जकड़ लिया। सड़कों पर देर रात कई जगह अलाव जलते दिखे। अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बर्फबारी-शीतलहर का असर

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो चुकी है। सर्द हवाएं अब मैदानी इलाकों में असर दिखाने लगी हैं। अजमेर, किशनगढ़, ब्यावर, पुष्कर, नसीराबाद, केकड़ी, कायड़, घूघरा, गगवाना सहित अन्य इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड और पाला पडऩे की चेतावनी दी गई है।

पिछले दिनों में न्यूनतम तापमान

10 नवम्बर-18.7

11 नवम्बर-18.2

12 नवम्बर-15.3

13 नवम्बर-13.9