
rpsc permission letter
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रधानाध्यापक प्रवेशिका विद्यालय (संस्कृत) प्रतियोगी परीक्षा-2021 के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा 11 अक्टूबर को सुबह सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 4 बजे तक अजमेर जिला मुख्यालय पर होगी। आयोग 83 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराएगा।
सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। कोविड संक्रमित अभ्यर्थी अपने दस्तावेज परीक्षा से एक दिन से पहले शाम 4 बजे तक ई-मेल पर भेजने के अलावा अथवा दूरभाष 0145-2635255 पर सूचना दे सकेंगे।
Read more: पायलट के पोस्टर फाडऩे के आरोपी गिरफ्तार
अजमेर. टोंक विधायक सचिन पायलट के पोस्टर फाडऩे के तीन आरोपियों को मसूदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपिायें ने 4 अक्टूबर को मसूदा पंचायत समिति परिसर एवं आसपास लगे पायलट के पोस्टर फाड़ दिए थे।
एस.पी. जगदीशचंद्र शर्मा ने बताया कि रतन पुरा निवासी आदित्य सिंह (20) पुत्र देवीसिंह, डांगेश्वर कॉलोनी मसूदा निवासी गोपाल (22) पुत्र रामदेव और कुशलपुरा निवासी सज्जन सिंह (24) पुत्र मेवा रावत को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण किशनसिंह भाटी, सहायक पुलिस अधीक्षक ब्यावर कुंदन कंवरिया के निर्देशन में टीम गठित की गई। इसमें मसूदा थाना प्रभारी भवानीसिंह, सहायक उपनिरीक्षक घीसालाल शामिल थे।
Published on:
6 Oct 2021, 9:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.