
rpsc recruitment exam 2019
अजमेर. राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 17 जून तक फार्म भर सकेंगे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला जयपुर में विभिन्न पदों की भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (डॉक्यूमेंट डिवीजन) में एक पद, केमिस्ट्री डिवीजन में एक पद, फिजिक्स डिवीजन में चार पद, बैलेस्टिक्सि डिवीजन में 1 पद, बायलॉजी डिवीजन में चार पद, सेरोलॉजी डिवीजन में तीन पद, टॉक्सिीकोलॉजी डिवीजन में चार पद, फोटो डिवीजन में 1 पद, नारकोटिक्स डिवीजन में 3 पद और आर्सन एन्ड एक्सप्लोजिव डिवीजन में 1 पद शामिल है। अभ्यर्थी 17 जून को रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन में संशोधन का विकल्प
आयोग पहली मर्तबा ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का विकल्प भी देगा। सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन सबमिट होने के बाद आयोग आवेदक को नाम, जन्म तिथि, विषय एवं वर्ग की जानकारी एसएमएस से भेजेगा। एसएमएस से प्राप्त जानकारी में विसंगति होने पर अभ्यर्थी 300 रुपए देकर आवेदन की अवधि एवं ऑवेदन पत्र प्राप्ति के बाद दस दिन की अवधि में संशोधन कर सकेगा।
Published on:
29 May 2019, 6:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.