3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरपीएससी में खुली 82 अभ्यर्थियों की किस्मत, नौकरी की बढ़ी उम्मीद

आरपीएससी ने उठाया कदम। कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा 2011 का पुन: परिणाम जारी कर पिछड़ा वर्ग एवं पात्रता बहाल ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कन्नौज

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 2 Jul 2017, 4:28 AM IST

rpsc declare 82 aspirants result

rpsc declare 82 aspirants result

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा 2011 के पूर्व घोषित परिणाम के क्रम में शनिवार को पुन: परिणाम जारी किया है। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर ने एक याचिका में 30 मई 2017 को आदेश पारित किया था।

हाईकोर्ट जयपुर याचिका विजय सिंह बनाम अन्य में 16 मई 2017 को पारित आदेश की अनुपालना में कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा के पूर्व घोषित परिणाम के क्रम में पिछड़ा वर्ग के शॉर्ट फॉल पदों व पुन: पात्रता बहाल किए जाने के फलस्वरूप 82 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।

आयोग सचिव गिरीराज सिंह कुशवाहा के अनुसार अभ्यर्थी अपने विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रमाण पत्रों सहित 6 जुलाई 2017 तक आयोग कार्यालय में जमा करा सकेंगे। अधीनस्थ कार्यालय के लिए कट ऑफ माक्र्स - सामान्य वर्ग पुरुष व महिला - 124.50 रहे।

साक्षात्कार परिणाम घोषित

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कॉलेज व्याख्याता (दर्शन शास्त्र) प्रतियोगी परीक्षा 2014 की लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। साक्षात्कार 29 व 30 जून 2017 को लिए गए। आयोग की वेबसाइट पर 10 सफल अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। पात्र पाए अभ्यर्थियों के नाम विभाग को अभिस्तावित किए जाएंगे। एक अभ्यर्थी का नाम अदालती आदेश से सील्ड रखा गया है।

कट ऑफ माक्र्स

सामान्य -172.54 महिला - 171.06 एससी -144.99ओबीसी - 166.09

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश