30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी खबर…आरपीएससी ने जारी किया वरिष्ठ अध्यापक गणित का नया रिजल्ट

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 15 Sep 2018, 8:52 AM IST

rpsc exam 2018

rpsc exam 2018

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक गणित (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2016 का नवीनतम परिणाम जारी किया। सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि राजस्थान हाईकोट की विभिन्न याचिकाओं के आदेशों पर उत्तर कुंजी में परिवर्तन किया गया। 21 फरवरी 2018 को घोषित परिणाम के अतिक्रमण में वरिष्ठ अध्यापक-गणित (माध्यमिक शिक्षा) का नवीनतम परिणाम और कट ऑफ माक्र्स जारी किए हैं।

इनमें 662 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर और शैक्षिक योग्यता, जाति एवं वांछित दस्तावेजों के साथ 18 सितम्बर तक आयोग कार्यालय में जमा करा सकेंगे। पूर्व घोषित परिणाम के अन्तर्गत जिन अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन पत्र जमा करा दिए हैं। उन्हें पुन: आवेदन पत्र जमा करवाने की आवश्यकता नही है। आवेदन प्राप्त होने के बाद ही इनकी पात्रता आंकी जाएगी।

शुरू हुई मोहर्रम की खास रस्में, चढ़ेगी ताजिए पर मेहन्दी

चांद दिखने के साथ हजरत इमाम हुसैन की याद में इमाम बारगाह लंगर खाना में मोहर्रम के रसूमात और बयान शहादत शुरू हो गई है। पांच मोहर्रम यानि 16 सितम्बर को चांदी का ताजिया दरगाह के महफिल खाने में रखा जाएगा।

धार्मिक रस्मों के संयोजक मुजफ्फर भारती ने बताया कि इमाम बारगाह लंगर खाना में चौकी धुलने की रस्म के साथ ही उस्ताद अब्दुल खालिक और उनके साथियों ने मर्सिया ख्वानी और बयान ए शहादत प्रारंभ किया। पांच मोहर्रम यानि 16 सितंबर को जौहर की नमाज के बाद चांदी का ताजिया महफिल खाने में रखा जाएगा। जायरीन इसकी जियारत कर सकेंगे। मोहर्रम की 7 तारीख यानि 18 सितंबर को महफिल खाने की सीढिय़ों पर रखा जाएगा। यहां चांदी के ताजिए पर मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी।

इमाम बारगाह लंगर खाना से सात मोहर्रम को जुलूस प्रारंभ होगा। मोहल्ला सिपाहीयान में ताजिया रखा जाएगा। यहां अकीदतमंद मेहंदी की रस्म अदा करेंगे। भारती ने बताया कि मर्सिया ख्वानी और बयान शहादत का सिलसिला योमे आशूरा यानि 21 सितंबर तक लगातार चलेगा।

योमे आशूरा पर चांदी का ताजिया और डोला रूपी ताजिए की सवारी निकाली जाएगी। सवारी लंगर खाना इमाम बारगाह से प्रारंभ होकर दरगाह बाजार, अंदरकोट होते हुए बड़बाव पहुंचेगी। यहां सलातो सलाम पढऩे के बाद ताजिए को सैराब किया जाएगा। सवारी के दौरान इमरान अरमानी की पार्टी मर्सिया ख्वानी पेश करेगी।