प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 15 से
सचिव हरजीलाल अटल के अनुसार प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती-2022 के 102 पदों की भर्ती के लिए 15 नवम्बर को सुबह 9 से 10.30 बजे तक सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन विषय की परीक्षा होगी। इसी दिन दोपहर 2 से 5 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 16 नवम्बर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक अंग्रेजी और दोपहर 2 से 5 बजे तक सामान्य व्याकरण विषय की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 17 नवम्बर को सुबह 9 से 12 बजे तक साहित्य और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक व्याकरण विषय की परीक्षा होगी।