
online correction option
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बीती 27 से 31 मई तक अजमेर में आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के तहत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है। अभ्यर्थी 3 जुलाई तक विभिन्न संशोधन कर सकेंगे।
संयुक्त सचिव दीप्ति शर्मा के अनुसार आयोग ने 27 से 31 मई तक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी (टीएसपी-नॉन टीएसपी)परीक्षा, नगर नियोजन विभाग में सहायक नगर नियोजक परीक्षा, कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा, महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी परीक्षा, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रीकल्चर केमिस्ट्री), सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (बॉटनी), कॉलेज शिक्षा विभाग व्याख्याता सारंगी परीक्षा कराई थी।
Read More: Recruitment Exam: आरपीएससी को खिसकानी पड़ सकती हैं परीक्षाएं
इसके अलावा सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (प्लांट पैथेलॉजी), सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती परीक्षा-2018 (टीएसपी-नॉन टीएसपी) की परीक्षा आयोजित की थी। आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन में अपने नाम, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर और विषय को छोडकऱ अन्य सभी प्रकार के संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग से तीन सौ रुपए शुल्क जमा कराना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Published on:
30 Jun 2019, 6:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.