
error change facility
अजमेर.
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भरे गए फार्म की त्रुटियां सुधारने का अवसर दिया है। प्री-लिटिगेशन कमेटी के आदेशानुसार अभ्यर्थी फार्म में रही त्रुटियों में ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए आयोग ने अलग-अलग तिथियां तय की हैं।
सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि वे परीक्षाएं जिनमें आयोग को परीक्षा का आयोजन करना है। इनमें अभ्यर्थी के नाम को छोडकऱ अन्य सभी वांछित संशोधन करेंगे। इसके अलावा ऐसी परीक्षाएं जिनमें आयोग प्रथम चरण की परीक्षाएं करा चुका है, लेकिन परिणाम जारी नहीं हुआ है। इन परीक्षाओं में उपस्थित अभ्यर्थी संशोधन (नाम, परीक्षा केंद्र, विषय, फोटो, हस्ताक्षर, पद/विभाग की प्राथमिकता को छोडकऱ) कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग से शुल्क भुगतान करना होगा।
इन तिथियों पर सुधार सकेंगे त्रुटियां..........
6 से 12 मई तक: कॉलेज व्याख्याता (सारंगी), संरक्षण अधिकारी, सहायक सांख्यिकी अइधकारी (टीएसपी-नॉन टीएसपी)-2018, सहायक नगर नियोजक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी कृषि विभाग, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी-2018
14 से 20 मई तक: प्रधानाचार्य (माध्यमिक शिक्षा), वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय (टीएसपी और नॉन टीएसपी संस्कृत शिक्षा), सहायक अभियंता-2018 (सिविल, सार्वजनिक निर्माण विभाग, यांत्रिकी, विशेष योग्यजन)
22 से 28 मई तक : वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय (माध्यमिक शिक्षा विभाग)(टीएसपी-नॉन टीएसपी)
10 से 16 जून तक : वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय (विशेष शिक्षा-टीएसपी), फिजियोथेरेपिस्ट (टीएसपी-नॉन टीएसपी), स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा)-2018
17 से 23 जून तक : स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा), उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर-2018, समूह अनुदेशक/सर्वेयर (टीएसपी), सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज ऑफिसर ग्रेड प्रथम-2018 (नोट-तिथियां और कार्यक्रम आयोग की सूचना अनुसार)
Published on:
07 May 2019 08:14 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
