29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC : जनसंपर्क अधिकारी बनने के लिए हजारों ने आजमाया भाग्य

जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा-2019 ......अजमेर जिला मुख्यालय के सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। 2421 उपस्थित 1878 अनुपस्थित 4299 पंजीकृत 56.32 प्रतिशत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 23 Oct 2019, 1:29 PM IST

RPSC : शांतिपूर्ण ढंग से हुई जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा

RPSC : शांतिपूर्ण ढंग से हुई जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा,RPSC : शांतिपूर्ण ढंग से हुई जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा,RPSC : शांतिपूर्ण ढंग से हुई जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में मंगलवार को जनसंपर्क अधिकारी परीक्षा-2019 का आयोजन हुआ। अजमेर जिला मुख्यालय Ajmer District Headquarters) के सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई।

सुबह 10 से 12 बजे तक अजमेर जिला मुख्यालय पर जनसम्पर्क अधिकारी (Information and Public Relations Department) संवीक्षा परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों, उपखंड और ग्रामीण अंचल के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 26 पदों की भर्ती के लिए कराई गई। आयोग के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।


यह थे परीक्षा केंद्र

आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल, राजकीय केंद्रीय बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल पुरानी मंडी, मथुरा प्रसाद गुलाबदेवी स्कूल,
जवाहर स्कूल, सेंट स्टीवंज, पुलिस लाइन्स स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल और अन्य

Read More : गुमनामी में शिक्षा बोर्ड के प्रतिभावान टॉपर्स

जांच के बाद मिला प्रवेश

अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड और पहचान युक्त आईकार्ड देखने और तलाशी लेने के बाद ही उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। पुरुषों के लिए आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, पेंट-पायजामा और महिला के लिए सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता-ब्लाउज, हवाई चप्पल/स्लीपर पहननी जरूरी की थी। कई महिलाएं सोने की चेन, ईयर रिंग, कड़ा, पायजेब, अंगूठी, ब्रेसलेट, फैशन वाले बटन और अन्य वस्तुएं पहनकर आई। इन्हें यह सामग्री उतारनी पड़ी।

Read More: Ajmer News : सौ तक की गिनती नहीं आती फिर भी बन गए मास्टर, हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़

पूछे ऐसे सवाल...
-वैश्विक गांव (ग्लोबल विलेज) की अवधारणा को किसने रखा?

-किस समाचार पत्र ने भारत में सबसे पहले इंटरनेट संस्करण शुरू किया?
-टेक्सोनॉमी ऑफ न्यूज वैल्यू किसने लिखा है?

-पब्लिक रिलेशन्स काउन्सिल शब्द गढऩे का श्रेय किसे है?
-जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल 2019 पर राष्ट्रपति ने कब हस्ताक्षर किए?

-भारत में कौनसे राज्य ने 2018-19 में बिजली से चलने वाली सर्वाधिक कारें बेची?
-अखबार का शीर्षक पंजीयन किसके द्वारा किया जाता है?

Read More: Innovation: बनेंगे सभी कॉलेज के ध्वज, लगाए जाएंगे दीक्षांत समारोह में

फैक्ट फाइल......

2421 उपस्थित

1878 अनुपस्थित

4299 पंजीकृत

56.32 प्रतिशत

Read More : ajmer news : बेटियों ने किया हॉर्स शो में शानदार प्रदर्शन