सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि पुरुष वर्ग में सामान्य पुरुष, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (सामान्य) की कट ऑफ बराबर यानी 100.69 प्रतिशत रही है। महिला वर्ग में सामान्य महिला, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस की कट ऑफ 97. 01 प्रतिशत रही है। सामान्य (एसए) की कट ऑफ 91.03, अनुसूचित जाति की 82.30, अनुसूचित जनजाति की 91.49, एसटी (एसए) की 76.32 और एमबीसी की 84.60 प्रतिशत रही है। विधवा वर्ग में भी सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग की कट ऑफ 33.56 प्रतिशत तथा तलाकशुदा वर्ग में सामान्य और ओबीसी वर्ग की कट ऑफ 78.16 प्रतिशत रही है।