29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी- पांच साल बाद हो रही है ये सरकारी भर्ती, हो जाएं तैयार

राजस्थान लोक सेवा आयोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nikhil Sharma

•

Updated: 24 Jul 2016, 2:35 PM IST

RPSC

RPSC

पुलिस उपनिरीक्षक पद पर भर्ती की राह आखिरकार पांच साल बाद खुल गई है। पुलिस मुख्यालय ने 330 उपनिरीक्षकों की भर्ती की अभ्यर्थना राजस्थान लोक सेवा आयोग को भिजवा दी है।

आयोग रिक्तियों के अनुसार पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। फुल कमीशन की मंजूरी के बाद भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा। तत्पचात भर्ती प्रक्रिया विधिवत शुरू हो जाएगी। यह परीक्षा भी ऑनलाइन ली जाएगी।

अंतिम बार वर्ष-2010 में उपनिरीक्षक पद के लिए भर्ती निकाली गई थी। भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2011-12 में पूर्ण हुई। उसके बाद से एसआई पद पर सीधी भर्ती नहीं की गई थी। जानकारी के अनुसार हाल ही में वित्त विभाग से मंजूरी लेकर गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को भर्ती की हरी झंडी दे दी। पुलिस मुख्यालय ने गत दिनों आयोग को अभ्यर्थना भेज दी है।

पदों का वर्गीकरण होगा

आयोग एसआई भर्ती के लिए मिली अभ्यर्थना का मूल्यांकन करेगा। इसके बाद वर्गवार पदों का वर्गीकरण किया जाएगा। अभ्यर्थना की नियमानुसार आयोग के फुल कमीशन से मंजूरी मिलने के बाद आयोग अध्यक्ष विज्ञापन जारी करने के आदेश देगा। विज्ञापन जारी होने के बाद करीब एक माह आवेदन प्रक्रिया चलने की उम्मीद है।