30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC भेजेगा आईजी को पत्र, जल्द मंगवाएगा इस मामले की रिपोर्ट

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
hindi paper virul case

hindi paper virul case

अजमेर. वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत वॉट्सएप पर आए हिंदी के पेपर के मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग जोधपुर पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेजेगा। आयोग जल्द मामले की विस्तृत रिपोर्ट मंगवाएगा।

आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत बीते साल 1 नवम्बर को सुबह 9 से 11.30 बजे हिंदी का पेपर हुआ था। बाडमेर में वॉट्सएप पर हिंदी विषय का ‘ओ’ सीरीज का पेपर आ गया। आयोग और पुलिस की गहन पड़ताल में बाडमेर का माधव कॉलेज और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी और पार्षद चन्हित हुआ। इसके अलावा कॉलेज में परीक्षा से पहले सीसीटीवी कैमरा बंद होने, केंद्राधीक्षक की कथित मिलीभगत भी सामने आई। आयोग ने बाडमेर जिला प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।

साढ़े तीन महीने से इंतजार
बाडमेर पुलिस और जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तैयारी करने के लिए कुछ वक्त मांगा। साथ ही बीते वर्ष 11 दिसंबर तक विधानसभा चुनाव में व्यस्तता का हवाला दिया। आयोग ने भी कोई जल्दबाजी नहीं की। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद भी प्रशासन और पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। लिहाजा आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेजने का फैसला किया है। महानिरीक्षक कार्यलय स्तर पर देरी हुई तो आयोग डीजीपी कपिल गर्ग को पत्र भेजेगा।

आयोग को करनी है बड़ी कार्रवाई

हिंदी के पेपर से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट पर आयोग को बड़ी कार्रवाई करनी है। अध्यक्ष दीपक उप्रेती की सदारत में फुल कमीशन इस मामले पर विशेष चर्चा करेगा। आयोग केंद्राधीक्षक, कर्मचारी-पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके अलावा हिंदी के पेपर और चिन्हित हुए एक दर्जन अभ्यर्थियों और अन्य के भविष्य का फैसला होगा।