30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC:वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी का नवीनतम परिणाम घोषित

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Sep 2018, 11:10 AM IST

sr.teacher english result

sr.teacher english result

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2016 के तहत नवीनतम परिणाम जारी किया है। सचिव पी. सी. बेरवाल बताया कि वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2016 के तहत 7 फरवरी 2018 को घोषित परिणाम के अतिक्रमण में नवीनतम परिणाम जारी किया गया है। यह परिणाम उत्तर कुंजी में परिवर्तन के चलते जारी किया गया है।

इसमें 939 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र दो प्रतियों में भरकर शैक्षिक दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों के साथ 24 सितम्बर तक जमा करा सकेंगे। आवेदन मिलने के बाद ही इनकी पात्रता जांच की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र जमा करा दिए हैं, उन्हें दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं होगी।

तुरन्त भरिए यह ऑनलाइन फार्म, अब शुरू होगी परीक्षा की तैयारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांड भर्ती-2016 के तहत एसएसओ-आईडी से नए ऑनलाइन आवेदन भरवाने जारी हैं।
सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों की भर्ती परीक्षा-2016-17 के तहत 16 अगस्त एवं 10 सितम्बर 2018 को शुद्धि पत्र के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में राजस्थान लोक सेवा अयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए थे। उनसे एसएसओ आईडी रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से फिर से नवीन ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। शुद्धि पत्रों के तहत ऑनलाइन आवेदन तिथि गुरुवार तक बढ़ाई गई है। आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन 22 सितम्बर को रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी पुराने आवेदन क्रमांक की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से ले सकेंगे।

पूरा शहर है घर के समान, गंदा करके मत कीजिए अपमान

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहर में कई कार्यक्रम हुए। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेवकों और छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर और चौराहे पर नाटक का मंचन कर आमजन को स्वच्छता की महत्ता समझाई। डॉ. सुनीता पचौरी और अन्य मौजूद रहे। इसी तरह दयानंद कॉलेज के नेवल एनसीसी कैडेट ने स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट्स ने सेटेलाइट अस्पताल, चन्दरवदायी नगर और अन्य इलाकों में पेड़ों के पत्ते, कूड़ा-करकट एकत्रित किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में झाड़ू लगाई। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत, डॉ. संत कुमार और अन्य ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।