अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की लेटलतीफ बनी आरएएस 2018 भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई। तीन साल में लगातार कोर्ट केस, कोरोना संक्रमण-लॉकडाउन और रिश्वतकांड ने आयोग को जमकर परेशान किया। लेकिन तमाम बाधाओं से जूझने के बाद आयोग ने मंगलवार को नतीजा जारी कर दिया। तीन साल चली प्रक्रिया में आयोग के दो अध्यक्ष बदल गए। जबकि तीसरे अध्यक्ष ने प्रक्रिया पूरी कर परिणाम के अंजाम तक पहुंचाया।