
RAS Pre-examination will be held in strict security
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक)परीक्षा-2018 के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग के वेबसाइट से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि 5 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 कराई जाएगी।
प्रदेश में 1454 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर होगी। परीक्षा के लिए 5.10 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आयोग ने प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर और रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।
वरना नहीं मिलेगा केंद्रों में प्रवेश
सचिव बेरवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को 5 अगस्त को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, 2.5 गुणा 2.5 साइज की नवीन रंगीन फोटो उपस्थिति पत्रक पर चिपकाकर लानी होगी। फोटो यक्त पहचान पत्र के तहत आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य कोई वैध दस्तावेज साथ लाना होगा। साथ ही दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र के अभाव में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। आवंटित केद्र में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
आयोग रखेगा यह ध्यान...
बेरवाल के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर मुख्य केटेगरी ही अंकित की गई है। उप श्रेणी (ङ्खष्ठ/ष्ठङ्क/श्वङ्ग/ष्ठष्ट/हृत्र/क्रत्र) प्रदर्शित नहीं होने पर अभ्यर्थी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आयोग उनके मूल आवेदन पत्र में भरी गई श्रेणी को ध्यान में रखते हुए अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
यह भी पढ़ें...आरएएस प्री के प्रवेश-पत्र में हुई त्रुटियां
अजमेर. राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 के प्रवेश पत्र में हुई तकनीकी त्रुटियों ने रविवार को प्रदेश में हड़कम्प मचा दिया। दरअसल टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की कैटेगरी में तकनीकी तब्दीली होने के अलावा परीक्षा तिथि 10 अगस्त प्रिंट हो गई। गलती पता चलते ही राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फिलहाल प्रवेश पत्रों की डाउनलोडिंग रोक दी है।
प्रदेश में 5 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 होनी है। प्रदेश में इसके लिए 1454 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सभी जिला और तहसील मुख्यालयों पर होगी। रविवार को आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड किए। लेकिन तकनीकी त्रुटियों ने पूरे प्रदेश में जबरदस्त हलचल मचा दी।
बदल गई श्रेणी और तिथि
आरएएस प्रारंभिक के तहत आयोग टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्रों की परीक्षाएं भी साथ कराएगा। वेबसाइट पर अपलोड कि गए प्रवेश पत्र में कई टीएसपी और नॉन टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की श्रेणी बदल गई। इसके अलावा इनके प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि 10 अगस्त छप गई।
Published on:
30 Jul 2018 10:29 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
