29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई भर्ती पर RPSC की निगाहें, जवाब आए तो बने कुछ बात

साल 2018 में मिली भर्तियों की परीक्षाएं नवंबर तक चलेंगी। इसके बाद आयोग के पास काम नहीं रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 15 Jun 2019, 6:32 AM IST

rpsc recruitment 2019

rpsc recruitment 2019

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग की निगाहें नई भर्तियों पर टिकी हैं। फिलहाल पिछले साल की भर्ती परीक्षाएं-साक्षात्कार जारी हैं। सरकार-कार्मिक विभाग को भेजे गए पत्र का आयोग को कोई जवाब नहीं मिला है।

कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद आयोग भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है। साथ ही भर्ती परीक्षाओं का कलैंडर भी तय करता है। साल 2018 में आयोग आरएएस प्रारंभिक परीक्षा प्रधानाध्यापक भर्ती, साल 2016 की पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती, कृषि, नगर नियोजन, कॉलेज शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, आईटीआई और आर्थिक-सांख्यिकी विभाग भर्ती परीक्षा, वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा, वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) सहित कई प्रतियोगी परीक्षाएं करा चुका है।

नई भर्तियों का इंतजार
आयोग की नजरें इस साल की नई अभ्यर्थनाओं-भर्तियों पर टिकी हैं। इनमें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2019 सबसे अहम है। अध्यक्ष दीपक उप्रेती और सचिव के.के. शर्मा कार्मिक विभाग सहित अन्य महकमों को पत्र भेज चुके हैं। ताकि समय रहते आयोग को भर्तियां-अभ्यर्थना मिल सकें। फिलहाल सरकार और कार्मिक से कोई प्रत्युत्तर नहीं मिल पाया है। साल 2018 में मिली भर्तियों की परीक्षाएं नवंबर तक चलेंगी। इसके बाद आयोग के पास काम नहीं रहेगा।

जून से नवंबर तक चलेंगी यह परीक्षाएं

आयोग 25 और 26 जून को आरएएस मुख्य परीक्षा कराएगा। वरिष्ठ अध्यापक विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2018 का आयोजन 3 से 5 जुलाई तक होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की व्याख्याता प्रतियोगी परीक्षा-2018 का आयोजन 15 से 19 जुलाई और इसके बाद 22 से 25 जुलाई तक होगा। फिजियोथेरेपिस्ट स्क्रीनिंग टेस्ट (चिक्तिसा शिक्षा विभाग) परीक्षा 30 जुलाई, व्याख्याता स्कूल शिक्षा (संस्कृत शिक्षा विभाग) परीक्षा 6 से 9 अगस्त, राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा (मुख्य) 19 से 23 अगस्त तक होगी। सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम परीक्षा 28 से 31 अगस्त तथा 2 से 5 सितंबर तक होगी। तकनीकी शिक्षा विभाग भर्ती परीक्षा 4 से 7 नवंबर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपाचार्य/अधीक्षक परीक्षा 4 से 6 नवंबर और समूह अनुदेशक सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रुप-द्वितीय (टीएसपी/नॉन टीएसपी) परीक्षा 7 नवंबर को होगी।

फिलहाल 18 हजार भर्तियों में व्यस्त
पिछले साल साल आयोग को विभिन्न विभागों की 18 हजार भर्तियां मिली थीं। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विद्यालय), सहायक सांख्यिकी अधिकारी, आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती)-2018, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पंचायती राज विभाग में सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता, महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी शामिल हैं।