25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्टूबर में 11 लाख अभ्यर्थी देंगे, आरपीएससी के इतिहास की यह सबसे विवादित परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग के इतिहास में सबसे विवादित रही कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 और कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा 2013 का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 13 Sep 2016, 7:36 PM IST

school re-shuffle, Lecturer, Mathematics, Results,

school re-shuffle, Lecturer, Mathematics, Results, Announced

राजस्थान लोक सेवा आयोग के इतिहास में सबसे विवादित रही कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 और कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती परीक्षा 2013 का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा। दोनों परीक्षाएं प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएंगी जिनमें 11 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकल और प्रश्न पत्र लीक के कारण विवादों में रही परीक्षाओं को लेकर आयोग ने इस बार खास इंतजाम किए हैं।

आयोग की ओर से कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा 2013 का आयोजन 4 अक्टूबर को रखा गया है। 3 हजार 776 पदों पर होने वाली परीक्षा में करीब 4 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। आयोग की ओर से गत वर्ष सितम्बर में आयोजित की गई थी। परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल कराने वाला गिरोह पकडऩे के बाद एसओजी की रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश से आयोग ने परीक्षा को निरस्त किया था।

आयोग की ओर से 11 जनवरी 2014 को 11 हजार 865 पदों पर कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 का आयोजन किया गया था। परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने पर एसओजी में दर्ज मुकदमे और एसओजी की जांच रिपोर्ट के बाद आयोग ने परीक्षा को निरस्त किया था। अब आयोग ने 21 अक्टूबर को सभी जिला एवं उपखंड मुख्यालयों पर परीक्षा का आयोजन रखा है।

आयोग प्रशासन ने पिछले अनुभव से सबक लेते हुए परीक्षा केन्द्रों पर नकल रोकने के लिए खास इंतजाम किए हैं। परीक्षा ेकेन्द्रों पर अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली जाएगी और संवेदनशील परीक्षा केन्द्र चिंहित कर वहां सशस्त्र जवान तैनात किए जाएंगे।


बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग