29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ चालक मोहन भागवत ने की संघ प्रचारकों से चर्चा
Play video

video : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ चालक मोहन भागवत ने की संघ प्रचारकों से चर्चा

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 27 Sep 2018, 12:15 PM IST

अजमेर. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संघ चालक मोहन भागवत के अजमेर आगमन पर राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा बंधन कर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। जयपुर रोड भूणाबाय स्थित एक संघ कार्यकर्ता के निवास पर अल्प प्रवास के बाद वे किशनगढ़ के लिए रवाना हो गए।

 

सुबह 9 बजे संघ प्रमुख सलेमाबाद निम्बार्कपीठ में दर्शन के बाद पीठाधीश्वर निम्बार्काचार्य श्रीजी श्यामशरण देवाचार्य से मुलाकात करेंगे। संघ प्रमुख भागवत बुधवार शाम को नागौर से किशनगढ़ जाते समय जयपुर रोड भूणाबाय स्थित शिक्षाविद् हनुमान सिंह के निवास पर पहुंचे जहां उनका राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया गया। सिंह की पुत्रवधू अस्मिता ने भागवत का तिलक लगाकर स्वागत किया वहीं पदाधिकारियों ने साफा बंधन कर सम्मान किया।

 

इस दौरान संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास, सह क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, प्रांत प्रचारक विजयनन्द, चित्तौड़ प्रांत संघ चालक जगदीश राणा, विभाग संघ चालक बसंत विजयवर्गीय व संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत सहित भी उपस्थित रहे। यहां संघ प्रचारकों से चर्चा एवं अल्पाहार के बाद वे किशनगढ़ रवाना हो गए। भागवत देर शाम 7.15 बजे अजमेर रोड लक्ष्मीनारायण विहार स्थित जिला संघ चालक मुकेश अग्रवाल के निवास पर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे भागवत ने यहां विश्राम किया।

 

संघ प्रमुख का आज का यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे निम्बार्कतीर्थ (सलेमाबाद) स्थित निम्बार्काचार्य पीठ के लिए रवाना होंगे। वे पीठ में पहुंचकर श्रीजी महाराज से भेंट करेंगे। इसके साथ ही परशुराम देवाचार्य तप:स्थली सहित पीठस्थ सर्वेश्वर प्रभु, राधामाधव प्रभु के दर्शन करेंगे।

सरसंघ चालक भागवत पूर्वाचार्य समाधि स्थल जाकर चरण पादुकाओं पर पुष्पार्चन करेंगे और निज महल में श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज से भेंट और वार्तालाप करेंगे। सरसंघ चालक मोहन भागवत ने इससे पहले जून 2013 में भी निम्बार्क तीर्थ स्थित निम्बार्काचार्य पीठ की यात्रा की थी और श्रीजी महाराज से चर्चा की थी।