
अजमेर . राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सोमवार को नसीराबाद आएंगे। पायलट आगामी लोकसभा उपचुनाव को लेकर अजमेर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर कांग्रेसियों व ग्रामीणों से रूबरू होंगे। पीसांगन ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप चौधरी के अनुसार पायलट दोपहर 12 बजे गोविंदगढ़, दोपहर 1 बजे जसवंतपुरा, 2 बजे भगवानपुरा, 3 बजे पिचौलिया, शाम 4 बजे बुधवाड़ा, 5 बजे रामपुरा डाबला, 6 बजे पीसांगन व 7 बजे नागेलाव में कांग्रेसियों व ग्रामीणों को संबोधित करेंगे। पायलट देर शाम नसीराबाद पहुंचेंगे। वे फ्रामजी चौक क्षेत्र स्थित जीडी टावर में कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उपचुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव व विधानसभा प्रभारी पवन गोदारा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह राठौड़, विधायक रामनारायण गुर्जर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय गौड़ सहित कई पदाधिकारी साथ होंगे। पायलट रात्रि विश्राम नसीराबाद में ही करेंगे। पायलट 27 दिसम्बर को ग्राम पंचायत रामपाली पहुंचेंगे। सांपला कांग्रेस अध्यक्ष तिजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पायलट बुधवार को रामपाली में कई गांवों के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
सांपला. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट 27 दिसम्बर को ग्राम पंचायत रामपाली में आएंगे। वे अजमेर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्य सचेतक रघु शर्मा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। कांग्रेस नेता सांवरलाल व सांपला काग्रेस अध्यक्ष तिजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को पायलट व शर्मा रामपाली में ग्राम पंचायत सांपला, सूंपा व इसके अधिनस्थ आने वाले गांव खेड़ीशंकर, रामेखड़ी, सांपली, कल्याणपुरा, गोपालपुरा, श्यामपुरा जालिया, सरसडी पंचायत व इसके आस-पास के गांव मेवदाखुर्द, उगानखेड़ा, रामपाली के गांव बिलिया, गुन्दाली, सूरजपुरा, प्रतापपुरा आदि गांवों के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।
पीसांगन. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट सोमवार को पीसांगन सहित क्षेत्र के सघन दौरे पर रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप चौधरी के अनुसार पायलट दौरे की शुरुआत दोपहर 12 बजे गोविंदगढ़ से करेंगे एवं इसके बाद वे दोपहर 1 बजे जसवंतपुरा, 2 बजे भगवानपुरा, 3 बजे पिचौलिया, शाम 4 बजे बुधवाड़ा, 5 बजे रामपुरा डाबला, 6 बजे पीसांगन व 7 बजे नागेलाव पहुंचकर कांग्रेसियों व ग्रामीणों को संबोधित करेंगे। चौधरी ने बताया कि इसके बाद पायलट नागेलाव से सीधे कांग्रेस कार्यालय नसीराबाद जाएंगे, जहां वह रात्रि साढ़े 8 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। पायलट के दौरे के दौरान विधायक रामनारायण गुर्जर, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, जिला देहात अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह राठौड़, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत आदि पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
Published on:
25 Dec 2017, 9:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.