29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video बोले सलेमाबाद निम्बार्क पीठाधीश्वर  : अब संत करेंगे राम मंदिर का निर्णय ,सरकारों के नहीं बस की बात
Play video

video बोले सलेमाबाद निम्बार्क पीठाधीश्वर : अब संत करेंगे राम मंदिर का निर्णय ,सरकारों के नहीं बस की बात

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 24 Nov 2018, 5:00 PM IST

पुष्कर .संतों को अब अयोध्या में हर हाल में राम मंदिर का निर्माण चाहिए। कई सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ। एेसे में अब इसका फैसला केवल संतों को ही करना है। सरकार दूसरे विषयों पर अध्यादेश ला सकती है तो फिर राम मंदिर निर्माण पर क्यों नहीं।


यह बात सलेमाबाद निम्बार्क पीठाधीश्वर श्रीजी महाराज श्रीश्याम शरण देवाचार्य ने परशुराम द्वारे में निम्बार्क जयंती के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि प्रयाग निम्बार्क तीर्थ में मुरारी बापू की रामकथा के दौरान भी यही संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संतों का विरोध सात्विक होता है। संतों को हर हाल में राम मंदिर चाहिए। उन्होंने जाति धर्म की आड़ में द्वैषता को अनुचित बताते हुए कहा कि सभी धर्मों में सभी जातियों को समभाव से देखा गया है। जाति विशेष को लेकर समाज में वातावरण दूषित करना सर्वथा अनुचित है। इससे पूर्व श्यामशरण देवाचार्य ने पुष्कर के राधा कृष्ण मंदिर में निम्बार्क जयंती पर विशेष प्रवचन दिए।