30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान के अजमेर मेंं कइयों से जुड़े हैं तार

मादक पदार्थ तस्कर सलमान खान व उसका साथी गुर्गा पुलिस रिमांड पर, दो आरोपियों को भेजा जेल, सलमान के सिमकार्ड पर अजमेर में कई नाम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 25 Dec 2019, 12:25 AM IST

सलमान खान के अजमेर मेंं कइयों से जुड़े हैं तार

सलमान खान के अजमेर मेंं कइयों से जुड़े हैं तार

अजमेर.
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने अजमेर से पकड़े गए अन्तर्राज्यीय तस्कर गैंग के चार आरोपियों को मंगलवार दोपहर एनडीपीएस एक्ट अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए जबकि मुख्य तस्कर सलमान (Salman khan) व गौरू खान को चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा। एसओजी को मादक पदार्थ तस्करी में अजमेर से कई बड़े नाम सामने की उम्मीद है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि सलमान के अजमेर में कई लोगों से संबंध हैं।

एसओजी के वृत्ताधिकारी गोपीचंद ने मादक पदार्थ तस्करी के मुख्य आरोपी महाराष्ट्र ठाने मुम्बरा निवासी सलमान खान (Salman Khan ), लोहाखान क्षेत्र में छापामार कर गौरू खान, सलमान के साथी मोहम्मद गौस व श्रीहरि को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने प्रकरण में सुनवाई करते हुए मुख्य आरोपी सलमान खान, गौरू खान को ४ दिन के रिमांड पर सौंपा। वहीं सलमान के साथी श्रीहरि व मोहम्मद गौस को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। एसओजी की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि मुख्य तस्कर सलमान खान के अजमेर में मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े कई लोगों से सम्पर्क में है। एसओजी ने सलमान के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली है। जिसमें एसओजी को अजमेर के कई मोबाइल नम्बर मिले है। जिसकी एसओजी पड़ताल में जुटी है।


यह है मामला-
एटीएस जयपुर इकाई की सूचना पर एसओजी ने २० दिसम्बर को अजमेर संयुक्त कार्रवाई करते लोहाखान निवासी गौरू खान व मुम्बई मुम्बरा निवासी सलमान खान को 2 किलोग्राम एमडीए (मेथेलिने डायोक्साई एम्फेटेमाइन) ड्रग के साथ पकड़ा था। पूछताछ में पता चला कि सलमान अजमेर में साथियों के साथ गौरू को माल सप्लाई करने आया है। एटीएस और एसओजी ने पहले गौरू, सलमान को दबोचा। फिर दरगाह क्षेत्र में गेस्ट हाउस से मोहम्मद गौस एवं श्रीहरि को पकड़ा।