29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाम से जूझ रहा सैंपऊ कस्बा , दुकानदार परेशान

कस्बे में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से कस्बेवासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर लगने वाले जामों से एक ओर जहां दुकानदारों को व्यवसाय में नुकसान झेलना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर जाम की समस्या से यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 11 Nov 2021, 1:44 AM IST

जाम से जूझ रहा सैंपऊ कस्बा , दुकानदार परेशान

जाम से जूझ रहा सैंपऊ कस्बा , दुकानदार परेशान

सैपऊ. कस्बे में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से कस्बेवासियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर लगने वाले जामों से एक ओर जहां दुकानदारों को व्यवसाय में नुकसान झेलना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर जाम की समस्या से यातायात बुरी तरह प्रभावित होता है। पांच मिनट के गंतव्य को पहुंचने वाले रास्ते में राहगीरों को कई घंटों का समय बर्बाद करना पड़ता है। समय के साथ लोगों को अनावश्यक वाहनों में पेट्रोल और डीजल जलाना पड़ता है। जिससे कस्बे के वायुमंडल में भी प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

भारी वाहनों के आवागमन से लगता जाम

कस्बे के बाजार में लगने वाले जाम का एक कारण भारी वाहन भी है। कस्बे के बाजार में जैसे ही ट्रक या लोडिंग ट्रॉला बाजार में प्रवेश करता है। चंद मिनटों में देखते ही देखते जाम लग जाता है। मिनटों में लगे हुए जाम को खुलने में कई घंटे लग जाते हैं। वहीं दूसरी ओर कस्बे के बाजार में व्यापारियों द्वारा लोडिंग और अनलोडिंग का समय निर्धारित नहीं है। जिससे व्यापारी कस्बे के बाजार में किसी भी समय लोडिंग व अनलोडिंग करने लग जाते हैं। अस्थाई अतिक्रमण भी बड़ा कारण
जाम की समस्या का एक कारण अस्थाई अतिक्रमण भी है। दुकानों के आगे दुकानदारों द्वारा अपना सामान रख अस्थाई अतिक्रमण कर दिया जाता है। जिससे जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान के बाद कस्बे के बाजार में विचरण करने वाले ठेले रही-सही कसर पूरी कर देते हैं। दुकानों के आगे ठैले वाले अपनी बिक्री में व्यस्त हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर बाजार में लंबा जाम लग जाता है। जिसे खुलने में कई घंटे बीत जाते हैं।

पुलिस प्रशासन का नहीं कोई ध्यानकस्बे के बाजार में लगने वाले जाम को लेकर पुलिस प्रशासन जानबूझकर अनजान बना हुआ है। त्योहारों के दिन कस्बे के बाजारों में पुलिस प्रशासन के कुछ कार्मिक यातायात व्यवस्था बनाते जरूर दिख जाएंगे, लेकिन कस्बे के बाजार में लगने वाले प्रतिदिन जाम को लेकर पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
बाइपास के लिए 18 करोड़ की राशि हो चुकी है स्वीकृत

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कांशीराम सैनी ने बताया विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की अनुशंसा पर जून महीने में 18 करोड़ रुपए की राशि 8 किलोमीटर बाइपास रोड के लिए स्वीकृत हुई है। जिसके सर्वे टेंडर बाकी है। एप्रुवल के लिए फाइल जयपुर भेजी गई है। मिलते ही सर्वे टेंडर कराए जाएंगे। उसके बाद बाकी कार्य प्रक्रिया की जाएगी।
सैंपऊ. कस्बे के मुख्य मार्ग पर लगा जाम तथा फंसे वाहन।

इनका कहना है
कस्बे के बाजार में प्रतिदिन जाम लगता है। जिससे लोग काफी परेशान है। जाम की समस्या से व्यापार पर भी बुरा असर पड़ता है। लोग बसेड़ी रोड पर आने से कतराते हैं।अमर खान, सब्जी दुकानदार

जाम की समस्या अब आम समस्या हो चुकी है। बाजार में घंटों जाम लगा रहता है। जिससे हमारी दुकानदारी भी प्रभावित होती है। लोग दुकानों पर खड़ा होने से भी कतराते हैं। नरेश शर्मा, कपड़ा व्यवसायी।
मेन मार्केट में रोज जाम लगता है। जिससे ग्राहक रुकते ही नहीं है। दुकानदारी बुरी तरह प्रभावित है। 25 प्रतिशत दुकानदारी ही हो पाती है। दिनेश सिंह, बिल्डिंग मेटेरियल व्यवासायी।

जाम के चलते लोग सीधे निकल जाते हैं। दुकानदारी बुरी तरह प्रभावित है। अगर लोडिंग अनलोडिंग शाम के टाइम हो और दिन के समय में ट्रक आदि बड़े वाहनों पर बाजार में रोक हो तो जाम की समस्या से राहत मिल सकती है। राजेश सिंह, दुकानदा