1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले सर्राफ-कांग्रेस की तुलना में भाजपा राज में कम हुई स्वाइन फ्लू से मौत

चिकित्सा मंत्री ने माना वायरस ने बदली नेचर -अस्पतालों में सभी दवाओं का स्टॉक का किया दावा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 22 Sep 2017, 5:36 PM IST

sarraf says - swine flue deaths lower then congress governent

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ के मुंह से शुक्रवार को 'सियासी Ó बोल निकले। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वाइन फ्लू बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस की तुलना में भाजपा राज में मौत कम हुई हैं। उनके राज में जांच में ही २२-२३ घंटे लग जाते थे, हमने २४ घंटे जांच की सुविधा उपलब्ध कराई है। सर्राफ ने यह बात पंचशील में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शिलान्यास के दौरान कही।

उन्हेांने कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में १५० मौत भी हुई है पर कांग्रेस की तुलना में यह संख्या कम है। हमारी सरकार स्वस्थ राजस्थान विकसित राजस्थान के लिए कृत संकल्प है। अस्पतालों में २४ घंटे स्वाइन फ्लू पीडि़त की जांच और रिपोर्ट मिल रही है। स्वाइन फ्लू का प्रारंभिक चरण में पता चलते ही इलाज संभव है, लेकिन ज्यादातर लोग केस बिगडऩे के बाद ही अस्पताल पहुंचते हैं। चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाने के लिए सरकार जल्द पाली, बाडमेर, भीलवाड़ा, चूरू, डूंगरपुर, सीकर और अन्य जगह मेडिकल कॉलेज औ प्रत्येक ब्लॉक में २-२ आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे।

कांग्रेस ने बिना नियमों के सामुदायिक और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र खोल दिए। उनमें चिकित्सकों-स्टाफ की नियुक्ति नहीं की। भाजपा सरकार ने ७ हजार चिकित्सकों की भर्ती की है। चुनाव से पहले तीन हजार पद और भरे जाएंगे। चाहे कांग्रेस-भाजपा का हो या निर्दलीय विधायक सबके क्षेत्र में आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।


शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और विकास हुआ है। कोटड़ा में ७५ लाख, वैशाली नगर में ४० लाख, रामनगर में ५५ लाख में डिस्पेंसरी, माकड़वाली ग्राम में १ करोड़ ८५ लाख रुपए से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होंगी। हाथीखेड़ा आदर्श गांव में और कुंदननगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. के. सोनी ने स्वागत किया। समारोह में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, शहर भाजपाध्यक्ष अरविंद यादव, देहात भाजपा अध्यक्ष प्रो. बी. पी. सारस्वत, पार्षद धर्मेन्द्रसिंह चौहान, प्रकाश मेहरा और अन्य मौजूद थे।

बदला वायरस का नेचर, हमारे पास दवाएं
सर्राफ ने पत्रकारों से बातचीत में स्वीकार किया कि स्वाइन फ्लू के वायसर एन-१, एच-१ का नेचर बदल चुका है। बड़े-छोटे अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त दवाएं है। टेमीफ्लू जैसी दवाएं भी पुराने वायरस के अनुसार थीं। इन्हें अपडेट किया गया है। इसके वेक्सीन में भी जरूरत के अनुसार बदलाव किया गया है। अलबत्ता सर्राफ सीटीवीसी शब्द (कार्डियोथॉरोसिक वेसक्यूलर सेंटर) को नहीं समझ पाए। बाद में उन्होंने इसका अर्थ जानकर कहा कि यह जल्द शुरू कराएंगे।

डॉक्टर-स्टाफ की नियुक्ति जल्द

सर्राफ ने कहा कि अजमेर जिले में १३७ चिक्तिसकों में से १८ पद और एएनएम के ५१८ में से ७४ पद रिक्त हैं। यह पद १५ दिन में भर दिए जाएंगे। हाथीखेड़ा-कुंदनगर पीएचसी के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में आवश्यक चिक्तिसकों की नियुक्ति, बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

देवनानी को बनाया केसवानी...

समारोह के दौरान चिकित्सा मंत्री सर्राफ ने भाषण के दौरान शिक्षा राज्यमंत्री को वासुदेव केसवानी बोल दिया। उनके यह बोलते ही पांडाल में ठहाके लगे। खुद को तुरन्त संभालते हुए सर्राफ ने कहा कि जयपुर में हमारे एक मित्र वासुदेव केसवानी हैं, मुझे उनका ध्यान रह गया। देवनानी हमारे पुराने मित्र हैं। यह समस्या का तब तक पीछा करते हैं, जब तक उसका निदान नहीं हो जाए।


यूं बनेगी पंचशील सीएचसी...कुल लागत-५ करोड़भूतल-होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी और आधुनिक चिकित्सा सेवा, जनरल स्टोर प्रथम तल-९ बैड, सभी चिकित्सकों के कक्ष, प्रयोगशाला और अन्यद्वितीय तल-१३ बैड, डॉक्टर-नर्स ड्यूटी रूम, सभी जांच की लेब, ऑपरेशन थियेटर और अन्य