29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sawan news:राजस्थान के इस गांव में भोले का अभिषेक करने स्वयं आई खारी नदी

Sawan special news :शिवालयों में दुग्धाभिषेक व सहस्त्रधारा की मची होडकावडिय़ों ने विशेष पूजा-अर्चना कर किया जलाभिषेक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 13 Aug 2019, 3:42 PM IST

Sawan special news in ajmer

Sawan special news:राजस्थान के इस गांव में भोले का अभिषेक करने स्वयं आई खारी नदी

शिवालयों में दुग्धाभिषेक व सहस्त्रधारा की मची होड(Sawan special news in ajmer )

अजमेर. जिले (city)के सावर क्षेत्र में ग्राम सदारा के पास खारी नदी में स्थित झरनेश्वर महादेव मंदिर के चारों और इन दिनों बरसात (rain)के चलते पानी ही पानी नजर आ रहा है। सावन के अंतिम सोमवार(sawan somwar) को जहां श्रद्धालु शिवालय में भोलेबाबा का की पूजा-अर्चना कर रहे थे वहीं खारी नदी के हिलोरें लेते पानी को(water) देखकर ऐसा लगा जैसे नदी भी जलाभिषेक करने को आतुर हो। सावन मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने घर परिवार की खुशहाली तथा ग्राम मे अमन, चैन की कामना की।


शिवालयों में सहस्त्र जलाभिषेक
पुष्कर(pushkar). सावन मास के अंतिम शिवप्रदोष तिथि सोमवार को यहां शिवालयों (shiv temple) में सहस्त्र जलाभिषेक किए गए। दिनभर वेदमंत्रों के उच्चारण से ब्रह्मनगरी शिवमय हो गई। ग्वालियर घाट स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में पं. कैलाशनाथ दाधीच के आचार्यत्व में जलाभिषेक किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष कमल पाठक मुख्य अतिथि रहे। इसी तरह संन्यास आश्रम, यज्ञ घाट, अर्जुन बाबा के आश्रम में श्रद्धालु नरेश महावर ने सहस्त्रधारा का आयोजन किया। गुजराती मोहल्ले में प्राचीन केदार नाथ महादेव का लोकेश भट्ट ने विशेष शृंगार किया। पुष्कर में हजारों कावडिय़ों की आवाजाही बनी रही। तिलोरा सरपंच पति राजेन्द्र सिंह के साथ गांव के शिवभक्तों ने कावड़ यात्रा निकाली। पुष्कर- अजमेर रोड कावड़ यात्रा(kawad yatra) से अटा रहा।
Read More :Kawad yatra : पुष्कर सरोवर में डूबने से कावडि़ए की मौत पर बवाल
कावडिय़ों का स्वागत
देरांठू. तलाई के पास स्थित नए शिव मन्दिर, बगीची बालाजी स्थित शिव मन्दिर व बामणियां बालाजी के शिव मन्दिरों मे सहस्त्र जलधारा का आयोजन हुआ। सुबह पुष्कर से जल लेकर आए कावडिय़ों का देराठूं के मुख्य चौराहे पर स्वागत किया गया। नए शिव मन्दिर समिति की ओर से बैण्डबाजों के साथ शिव परिवार की झांकियां निकाली गई । सावन मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने घर परिवार की खुशहाली तथा ग्राम मे अमन, चैन की कामना की।

Read More : रेसलर संजीत सिंह उर्फ संग्राम सिंह ने किया पुष्कर पूजन और कह दी ये बात