
rpsc, School lecturer recruitment examination, result, ajmer news
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम बुधवार से जारी किया जाएगा। आयोग प्रशासन विषयवार परिणाम जारी करेगा।
आयोग की ओर से छात्र संस्थाओं में 18 विषय और छात्रा संस्थाओं में 9 विषयों में 13 हजार 98 पदों पर स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा 17 से 28 जुलाई तक हुई थी। परीक्षा के लिए 5 लाख 35 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
करीब 70 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को दिनभर परिणाम जारी करने की मशक्कत की। आयोग प्रशासन ने बुधवार रात तक कुछ विषयों का परिणाम जारी करने की उम्मीद जताई है।
आयोग प्रशासन सितम्बर महीने में सभी विषयों का परिणाम जारी करेगा। परिणाम जारी होने के बाद अक्टूबर में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े स्कूल व्याख्याता के पदों पर 1स्कूल व्याख्याताओं की नियुक्ति हो जाएगी।
Published on:
30 Aug 2016, 11:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.