
चंबल के बीहड़ों में अपराधियों की तलाश, एक माह में पांच इनामी पकड़े
धौलपुर. इनामी बदमाशों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस की ओर से अलग-अलग टीमें गठित कर बीहड़ों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के नेतृत्व में पुलिस ने देवकापुरा, मौरोली, नीम बसई, बीछिया, नथुआ का पुरा, भैंरोकापुरा समेत अनेक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सीओ सिटी प्रवेन्द्र महला, कोतवाली थाना प्रभारी अध्यात्म गौतम, सदर थाना प्रभारी दीपक कुमार, डीएसटी प्रभारी लाखन सिंह, डीएसटी, आरएसी, कोतवाली थाना, सदर थाना व पुलिस लाइन का जाब्ता मौजूद रहा।
इनामी बदमाशों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस की ओर से अलग-अलग टीमें गठित कर बीहड़ों में तलाशी अभियान चलाया गया।
पांच इनामी पकड़े
पुलिस अधीक्षक टोगस ने बताया कि जिला पुलिस ने एक माह में कार्रवाई करते हुए पांच इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 4 अप्रेल को पांच हजार के इनामी भूरा उर्फ सतविंदर, 20 अप्रेल को पांच हजार के इनामी कीरतराम उर्फ कीरत, 29 अप्रेल को 10 हजार के इनामी बादशाह उर्फ नरेश गुर्जर व बलवीर उर्फ भवूती गुर्जर तथा 7 मई को पांच हजार के इनामी बंटू गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।
लूट व अपहरण के मामले में फरार स्थाई वारन्टी दबोचा
बसेड़ी. लूट तथा अपहरण के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को स्थानीय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपी चन्द्रबिहारी उर्फ रिन्कू पुत्र बिरमा निवासी खिंडौरा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2015 में लूट के आरोप में धौलपुर न्यायालय से फरार चल रहा था। आरोपी की सूचना रविवार को पुलिस को मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
10 May 2022, 1:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.