30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ख्वाजा साहब की दरगाह में पुलिस का सर्च अभियान, क्षेत्रवासियों में मची खलबली

Ajmer Sharif Dargah : ख्वाजा साहब ( Khwaja Garib Nawaz ) की दरगाह ( Ajmer Sharif Dargah ) में सोमवार आधी रात बाद पुलिस का सर्च अभियान चलाया गया। दरगाह व गंज थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता बुलवाया गया। देर रात दरगाह को खाली कराने के बाद चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 15 Oct 2019, 11:31 AM IST

ajmer.jpg

अजमेर। ख्वाजा साहब ( Khwaja Garib Nawaz ) की दरगाह ( Ajmer Sharif Dargah ) में सोमवार आधी रात बाद पुलिस का सर्च अभियान चलाया गया। दरगाह व गंज थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता बुलवाया गया। देर रात दरगाह को खाली कराने के बाद चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। सोमवार रात डेढ़ बजे अचानक दरगाह बाजार में पुलिस की हलचल बढ़ते ही क्षेत्रवासियों में खलबली मच गई।

पुलिस उप अधीक्षक दरगाह सुरेन्द्रसिंह, दरगाह थानाधिकारी हेमराज, गंज थानाधिकारी जयसिंह के साथ दोनों थाने के पुलिस जाप्ते ने दरगाह परिसर में पहुंच कर जायरीन को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। हालांकि यहां कुछ जगह पर पुलिस को जायरीन के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

दरगाह परिसर में रात में अवैध गतिविधि संचालन की शिकायत

जानकारों के मुताबिक जिला पुलिस को दरगाह परिसर में रात में अवैध गतिविधि संचालन की शिकायत मिली थी। गौरतलब है कि गत दिनों पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने खादिमों व दरगाह कमेटी की संयुक्त बैठक ली थी। बैठक में दरगाह परिसर में मौजूद कई समस्याएं निकलकर बाहर आई थीं।

अब रोजना होगी दरगाह खाली
खादिम समुदाय व दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में पहले से दरगाह को दिन में एक मर्तबा खाली कराकर चैक करने का तय हुआ था। अब रोजाना दिन में एक बार दरगाह को खाली कराकर तलाशी ली जाएगी। यह उन सभी जगह होता है, जहां रोजाना लाखों लोग पहुंचते हैं, ताकि कोई अनैतिक गतिविधि व सामान तो भीतर नहीं है। सोमवार से अजमेर दरगाह में शुरूआत की है।

- कुंवर राष्ट्रदीप, एसपी, अजमेर
दरगाह खाली करवाए जाने के दौरान एक महिला ने लोहे की चद्दर हाथ में उठा ली और जोर जोर से चिल्लाने लगी मैं अपने आप को मार डालूंगी पर दरगाह से बाहर नहीं जान जाऊंगी। बाद में पुलिस ने उसके हाथ से लोहे की चद्दर छीनी और उसे बाहर निकाला।