
भ्रष्टाचार की सीवरेज की फिर खुली पोल, धंस गई सडक़ पढे पूरी खबर...,भ्रष्टाचार की सीवरेज की फिर खुली पोल, धंस गई सडक़ पढे पूरी खबर...
अजमेर. अग्रसेन सर्किल के पास सीवरेज लाइन को दुरुस्त करते समय आस-पास की सडक़ धंस गई। धंसने का मुख्य कारण मैन हॉल के नीचे बेस नहीं बनाना और सीवरेज का पानी जमीन में जाना माना जा रहा है। मैनहॉल को नए सिरे से बनाया जाएगा।
नगर निगम की ओर से सीवरेज के मिसिंग लिंक और बंद लाइनों को खोला जा रहा है। इसी के तहत अग्रसेन सर्किल के पास मैनहॉल को भी दुरुस्त किया जा रहा था। उसका ढक्कन हटाते ही आस-पास की जमीन धंस गई। मैन हॉल में सीवरेज लाइन का पानी भी नहीं आ रहा है। निगम के अधिकारियों ने मामले की जांच की तो पाया कि 2003-04 में आरयूडीपीआई के तहत सीवरेज लाइन बिछाई गई उस समय मैन हॉल के नीचे बैस नहीं बनाया गया। सीवरेज का पानी भी पाइपों में नहीं आकर जमीन में रिस रहा था। इसके कारण वहां पहले भी सडक़ धंस चुकी है। नगर निगम के सीवरेज प्रभारी एक्सईएन ओम प्रकाश धींधवाल ने बताया कि पूरे मैनहॉल को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके तैयार होने पर जेएलएनएच, काला बाग, शास्त्रीनगर के कुछ क्षेत्र में सीवरेज की समस्या का समाधान हो जाएगा। हालांकि मैन हॉल का बेस तैयार करने और फिर से बनाने में 4-5 दिन का समय लगेगा। उल्लेखनीय है कि नगर निगम की टीम ने गत दिनों एस्कैप चैनल में बंद सीवरेज लाइन को खोला गया। अब उनके चैम्बर आदि को ऊंचा करने का कार्य किया जाएगा।
काजी के नाले में मिनी पाोकलेन से सफाई
शहर के काजी के नाले में इन दिनों नगर निगम की ओर से मिनी पाोकलेन मशीन से सफाई की जा रही है। स्मार्टसिटी के तहत करीब 7-8 महिने पहले खरीदा गया था, लेकिन बारिश आदि के कारण इसका उपयोग नहीं लिया जा रहा था। अब इस मिनी पोकलेन मशीन से काजी के नाले में सफाई करवाई जा रही है।
Published on:
4 Jan 2020, 9:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.